Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। बीते दो सप्ताह में कीमतों में कुल 9.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है। तेल कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.81 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 104.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.07 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
यह भी पढ़ें: रूस और यूक्रेन युद्ध का असर, रिकाॅर्ड स्तर पर गेंहू बेचने में हुआ सफल भारत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में देशभर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 112.63 रुपये प्रति लीटर बिक रहा हो। जबकि एक लीटल डीजल की कीमत आज 105.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर के पेट्रोल के लिए लोगों को 122.05 रुपये खर्च पड़ रहे हैं। वहीं, डीजल आज यहां 104.53 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चितूर में 106.84 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से 13वीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। बीते दो सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल 9.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।