HomeShare MarketPetrol Diesel Price 8 May: पेट्रोल-डीजल के रेट में 353वें दिन भी...

Petrol Diesel Price 8 May: पेट्रोल-डीजल के रेट में 353वें दिन भी राहत बरकरार, कच्चा तेल फिर 75 डॉलर पार

ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price 8 May: कच्चे तेल के भाव में एक बार फिर उछाल है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के रेट में 353वें दिन भी राहत बरकरार है।  पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे जारी कर दी हैं। इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर आज भी सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल  ₹84.10  और डीजल ₹79.74  प्रति लीटर है। वहीं, सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत  ₹113.48 है, जबकि डीजल ₹98.24 में बिक रहा है। 

आज दिल्ली में पेट्रोल  ₹96.72 ₹ लीटर व डीजल  ₹89.62 पर स्थिर है। उधर कच्चे तेल के भाव में तेजी है। ब्लूमबर्ग एनर्जी के मुताबिक ब्रेंट क्रूड का जुलाई वायदा भाव 75.35 डॉलर प्रति बैरल पर है। डब्ल्यूटीआई का जून का वायदा अब 71.40 डॉलर प्रति बैरल पर है। 

देखें कहां किस रेट पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल

  • मुंबई में पेट्रोल ₹106.31 वहीं, डीजल ₹94.27 लीटर।  
  • नोएडा में पेट्रोल की कीमत ₹96.79  प्रति लीटर है वहीं, डीजल 89.96
  • लखनऊ में पेट्रोल मिल रहा  ₹96.57 प्रति लीटर डीजल  ₹89.76  लीटर है।
  •  गाजियाबाद में एक लीटर पेट्रोल के दाम  ₹96.50 है जबकि, डीजल   ₹89.68
  • इंदौर में पेट्रोल  ₹108.66  प्रति लीटर और डीजल ₹93.94 है
  • पटना में पेट्रोल ₹107.24 और डीजल ₹94.04 प्रति लीटर है।
  •  LPG सिलेंडर आज से 172 ₹ सस्ता, चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट

  • फरीदाबाद में पेट्रोल ₹97.49  और डीजल ₹90.35  प्रति लीटर है
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत ₹102.63 लीटर है वहीं, डीजल के भाव  ₹94.24 
  • जयपुर में पेट्रोल ₹108.48  लीटर और डीजल ₹93.72  है। 
  • अहमदाबाद में पेट्रोल ₹96.42 और डीजल ₹92.17 लीटर है। 
  • RELATED ARTICLES

    Most Popular