Petrol-Diesel Price 26 August: पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल नए रेट जारी कर दी हैं। आज भी कच्चे तेल में राहत नहीं है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार ही चल रहा है। इसके बावजूद मेघालय और महाराष्ट्र को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 97वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज घर से निकलने से पहले अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट जरूर चेक कर लें कि सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां बिक रहा है और आपके शहर में क्या हैं रेट?
अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल रेट्स चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें मेघालय सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स बढ़ा दिया है, जिससे मेघालय के बिरनीहाट में पेट्रोल की दर अब 95.1 रुपये प्रति लीटर और शिलांग में 96.83 रुपये होगी। बिरनीहाट में डीजल की कीमत 83.5 रुपये प्रति लीटर और शिलांग में 84.72 रुपये होगी आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में क्रमश: 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
सबसे महंगा ईंधन श्रीगंगानगर में
महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम होने के बाद अब देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
सबसे सस्ता पेट्रोल
पोर्ट ब्लेयर में 84.1 सबसे सस्ता डीजल
पोर्ट ब्लेयर में 79.74सबसे महंगा पेट्रोल
श्रीगंगानगर में 113.49 सबसे महंगा डीजल
श्रीगंगानगर में 98.24
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।