Petrol Diesel Price 22 September: कच्चे तेल में गिरावट के बीच तेल कंपनियों ने आज यानी गुरुवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। क्रूड ऑयल 90 डॉलर के नीचे आने के बावजूद पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price today) की कीमतों में राहत नहीं मिली है। बता दें ब्रेंट क्रूड सस्ता होकर 89.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, वहीं WTI 82.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।
अलग-अलग शहरों के पेट्रोल-डीजल रेट्स चेक करने के लिए यहां क्लिक करें
आज किस भाव पर मिल रहा तेल
आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 96.72 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। महाराष्ट्र और मेघायलय को छोड़ राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में लगातार 124वें दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यहां मिल रहा सबसे महंगा और सस्ता तेल
अब देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
एक लीटर केरोसिन तेल की कीमत कहीं पेट्रोल के करीब तो कहीं पानी से भी सस्ता, जानिए कहां मिलता है मिट्टी का तेल
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
यह भी पढ़ें- बाढ़ और आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में पेट्रोल 240 रुपये लीटर के करीब पहुंचा, फिर भी भारत से है सस्ता
ऐसे चेक करें अपने शहर का रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।