HomeShare MarketPetrol Diesel: पेट्रोल-डीजल के नए रेट सरकारी तेल कंपनियों ने किया अपडेट,...

Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल के नए रेट सरकारी तेल कंपनियों ने किया अपडेट, घर से निकलने से पहले जरूर करें चेक

ऐप पर पढ़ें

Petrol Diesel Price 24 feb 2023: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत है। आज यानी शुक्रवार सुबह 6 बजे  सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने रोजाना की तरह पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price) के नए रेट जारी कीं।

आज  मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। दूसरी ओर ब्लूमबर्ग एनर्जी पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 82.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड 75.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 279वें दिन भी कोई बदलाव नहीं

देश में आज भी सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल ₹79.74 लीटर है। वहीं सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में  113.48 रुपये लीटर है। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। बता दें पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 279वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है

शहर का नाम    पेट्रोल रुपये/लीटर    डीजल रुपये/लीटर

  • श्रीगंगानगर    113.48    98.24
  •  परभणी    109.45    95.85
  • रांची    99.84    94.65
  • पटना    107.24    94.04
  • लखनऊ    96.57    89.76
  • दिल्ली    96.72    89.62
  • धनबाद    99.80    94.60  
  • आगरा    96.35    89.52
  • जोशीमठ      97.80    92.64
  • भोपाल    108.65    93.9
  • जयपुर 108.48     93.72 
  • अगरतला 99.49   88.44
  • जोरहाट        97.49    88.40
  • पोर्ट ब्लेयर    84.1    79.74
  • चेन्नई    102.63    94.24
  • बेंगलुरु    101.94    87.89
  • कोलकाता    106.03    92.76
  • अहमदाबाद    96.42    92. 17
  • चंडीगढ़    96.2    84.26
  • फरीदाबाद    97.49    90.35  
  • गाजियाबाद    96.50    89.68   
  • वैसे कुछ राज्यों में वैट में कटौती की वजह से पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत मिली थी। केंद्र सरकार ने भी एक्साइज ड्यूटी कम किया था, लेकिन तेल के रेट में बदलाव की बात करें तो  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने छह अप्रैल, 2022 को अंतिम बार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें संशोधित की थीं।

     

     

    RELATED ARTICLES

    Most Popular