HomeShare MarketPaytm ही नहीं इन कंपनियों में भी पैसे लगाकर पछता रहे निवशक,...

Paytm ही नहीं इन कंपनियों में भी पैसे लगाकर पछता रहे निवशक, हुआ भारी-भरकम नुकसान, क्या आपके पास भी हैं शेयर?

पिछले साल न्यू एज टेक कंपनियों में आईपीओ लाने की होड़ मची थी। 2021 में पेटीएम से लेकर नायका और जोमैटो समेत दिग्गज कंपनियों ने दलाल स्ट्रीट पर एंट्री लीं, जिसने बाजार के निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि, इन कंपनियों के शेयरों से पैसे लगाकर निवेशकों को भारी भरकम नुकसान हुआ है।दरअसल, पेटीएम (Paytm) से लेकर नायका (Nykaa) और ज़ोमैटो (Zomato) से लेकर कार ट्रेड और पॉलिसीबाजार के आईपीओ ने निवेशकों को ₹2.28 लाख करोड़ का भारी नुकसान कराया है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है।

डुब गए निवेशकों के पैसे
पेटीएम के मूल वन97 कम्युनिकेशंस, ज़ोमैटो, नायका, पीबी होल्डिंग्स, जो पॉलिसीबाजार चलाते हैं और कार्ट्रेड टेक के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते निवेशकों की संपत्ति ₹2.28 लाख करोड़ की चपत लगी है। इन कंपनियों के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को इन पांच कंपनियों के मार्केट कैप में ₹ 7,700 करोड़ की गिरावट देखी गई थी। 

यह भी पढ़ें- बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया के स्टॉक में आज फिर तूफानी तेजी, 2 दिन में निवेशकों को 40% का फायदा

71 फीसदी तक लुढ़क गया पेटीएम का स्टाॅक 
बता दें कि सोमवाार को वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में 13% की गिरावट आई थी। आज मंगलवार को भी कंपनी के शेयर 10 फीसदी तक टूट चुके हैं। पेटीएम का शेयर 612 रुपये पर आ गया है। बता दें कि Paytm ने आईपीओ में इश्यू प्राइस 2150 रुपये रखा था। इस लेवल पर अब तक कंपनी के शेयर नहीं पहुंए पाए हैं। पेटीएम का ऑल टाइम हाई 1,961 रुपए है, जो लिस्टिंग वाले दिन गया था। उसके बाद से एकाध कारोबारी दिन में ही कंपनी के शेयरों में खरीदारी दिखी, वरना हर दिन कंपनी के शेयर नुकसान में ही रहे। पेटीएम का शेयर अपने इश्यू प्राइस से शेयर करीब 71 फीसदी तक टूट चुका है। 

यह भी पढ़ें- RBI ने दी एक गुड न्यूज अब ₹284 का यह शेयर 380 रुपये का हो सकता है, एक्सपर्ट ने कहा- खरीदो

अन्य कंपनियों के हाल
सोमवार के कारोबार के हिसाब से, जहां पेटीएम के मार्केट कैप में ₹72,000 करोड़ रुपये तक की गिरावट देखी गई, वहीं Zomato और Nykaa के मार्केट कैप में ₹64,000 करोड़ और ₹53,00 की गिरावट आई है। वहीं, पीबी फिनटेक का मार्केट कैप 34,647 करोड़ रुपये घट गया है तो कार ट्रेड के मार्केट कैप में 4,733 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। जानकारों का कहना है कि ज्यादातर नए जमाने की कंपनियों में निवेश कम करने की सलाह दी जाती है क्योंकि बिकवाली का दबाव कुछ समय तक बना रह सकता है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular