HomeShare MarketPaytm फाउंडर से 5 गुना ज्यादा फाल्गुनी नायर की दौलत, नायका IPO...

Paytm फाउंडर से 5 गुना ज्यादा फाल्गुनी नायर की दौलत, नायका IPO का जबरदस्त फायदा

बीते साल के चर्चित आईपीओ में शामिल कंपनी नायका के फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर की दौलत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा के मुकाबले फाल्गुनी नायर की दौलत 5 गुना ज्यादा है और वह लिस्ट में 579 रैंक पर हैं। वहीं दूसरी ओर पेटीएम के विजय शेखर शर्मा की नेटवर्थ सिर्फ 1.1 अरब डॉलर है। अभी वह 2387 रैंक पर पहुंच गए हैं, जो पिछले साल 1362 रैंक पर थे।

नवंबर में लॉन्च हुआ था आईपीओ: आपको बता दें कि नवंबर 2021 में ही पेटीएम और नायका का आईपीओ लॉन्च हुआ था। नायका के आईपीओ ने लिस्टिंग के बाद निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया तो वहीं, पेटीएम के आईपीओ ने निवेशकों को कंगाल कर दिया। पेटीएम का इश्यू प्राइस 2150 रुपए है, जिस स्तर पर कंपनी का शेयर अब तक नहीं पहुंच सका है। वहीं, बात करें नायका के शेयर की बात करें तो 2,574.0  रुपए के स्तर तक गया जो इश्यू प्राइस से दोगुना तक है।

फोर्ब्स की रियल-टाइम अरबपतियों की सूची के मुताबिक, फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति करीब 5 बिलियन डॉलर है। वहीं, पूर्व बैंकर फाल्गुनी नायर ने 2012 में सौंदर्य उत्पादों के खुदरा विक्रेता नायका को शुरू करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी। 

ये पढ़ें-9500 रुपए तक जाएगा Maruti का शेयर भाव, सिर्फ एक दिन में 200 रुपए बढ़ गई कीमत

नायका के प्रमुख निवेशकों में अमेरिकी निजी इक्विटी दिग्गज टीपीजी ग्रोथ के साथ-साथ अरबपति हर्ष मारीवाला और हैरी बंगा शामिल हैं। कंपनी 1,350 से अधिक सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल ब्रांडों को ऑनलाइन और देश भर में अपने स्टोर के नेटवर्क के माध्यम से बेचती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular