HomeShare MarketPaytm को लगा एक और झटका, घटाकर 450 रुपये किया शेयर का...

Paytm को लगा एक और झटका, घटाकर 450 रुपये किया शेयर का टारगेट प्राइस

पेटीएम (Paytm) को एक और झटका लगा है। पिछले दिनों ही रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगाई है। अब पेटीएम के शेयरों के टारगेट प्राइस को और घटा दिया है। पेटीएम के शेयरों के टारगेट प्राइस को घटाकर 450 रुपये कर दिया है। पेटीएम स्टॉक के टारगेट प्राइस को मैक्वायरी कैपिटल सिक्योरिटी के एनालिस्ट ने रिवाइज किया है। 

अंडरपरफॉर्म रेटिंग के साथ 450 रुपये का टारगेट प्राइस
पिछले साल नवंबर में आईपीओ आने के बाद से पेटीएम (Paytm) के शेयरों में 71 फीसदी की गिरावट आई है। मैक्वायरी कैपिटल सिक्योरिटीज के एनालिस्ट सुरेश गणपति ने पहले पेटीएम के शेयरों के प्राइस टारगेट को घटाकर 700 रुपये किया था। अब मैक्वायरी के सुरेश गणपति ने पेटीएम के शेयरों का टारगेट प्राइस घटाकर 450 रुपये कर दिया है। उन्होंने दुनिया भर में फिनटेक कंपनियों के लिए लोअर वैल्यूएशंस का हवाला दिया है। उन्होंने पेटीएम के शेयरों को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है।

यह भी पढ़ें- दुनिया में पेट्रोल के रेट में औसतन 7 रुपये का इजाफा, सबसे सस्ता तेल बेचने वाले देशों में भी महंगाई की मार

गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं पेटीएम के शेयर
हालांकि, मैक्वायरी कैपिटल के सुरेश गणपति ने पेटीएम के लिए अपने अर्निंग या रेवेन्यू एस्टिमेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है। पेटीएम के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में गुरुवार को 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 619.9 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। गणपति का कहना है कि फिनटेक रेगुलेशंस और सख्त कंप्लायंस नॉर्म्स कंपनी के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। ब्लूमबर्ग की तरफ से कंप्लाइल किए गए डेटा के मुताबिक, पेटीएम कवर करने वाले 9 एनालिस्ट्स का 12 महीने का एवरेज प्राइस टारगेट 1203 रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 572.25 रुपये है। वहीं, पेटीएम के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1961.05 रुपये है। 

यह भी पढ़ें- यूपीआई भुगतान क्षेत्र में उतरेगा टाटा ग्रुप, आईपीएल के दौरान लॉन्च हो सकता है सुपर ऐप
 

RELATED ARTICLES

Most Popular