HomeShare MarketPaytm के शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश, अब सिटी ने दी खरीदने की...

Paytm के शेयरों पर एक्सपर्ट बुलिश, अब सिटी ने दी खरीदने की रेटिंग

पेटीएम (Paytm) के शेयरों में हलचल बढ़ रही है। पिछले 1 महीने में पेटीएम के शेयरों में 10 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। इधर, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स की दिलचस्पी भी पेटीएम के शेयरों में बढ़ी है। मंगलवार, 7 जून 2022 को ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने पेटीएम के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। इसके 1 दिन बाद एक दूसरी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने पेटीएम के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। पेटीएम (Paytm) के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 614.60 रुपये पर बंद हुए हैं। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस है। 

बाय रेटिंग के साथ 915 रुपये का टारगेट प्राइस
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस सिटी (Citi) ने पेटीएम का कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है और 915 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इससे पहले, सिटी ने पेटीएम के शेयरों के लिए 901 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था। सिटी का कहना है कि पेटीएम के पेमेंट मोनेटाइजेशन में लगातार सुधार दिख रहा है। इसके अलावा, पेटीएम तेजी से फाइनेंशियल सर्विसेज को बढ़ा रही है। 

यह भी पढ़ें- नुकसान के मामले में पेटीएम और जोमैटो की राह पर LIC IPO, हर दिन दे रहा झटका, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

अब भी इश्यू प्राइस से 72 फीसदी नीचे हैं पेटीएम के शेयर
पेटीएम (Paytm) के शेयर अब भी अपने इश्यू प्राइस से 72 फीसदी नीचे हैं। पेटीएम के शेयरों का इश्यू प्राइस 2150 रुपये था। कंपनी के शेयर बुधवार 8 जून 2022 को 614.60 रुपये पर बंद हुए हैं। Paytm के शेयरों में पिछले 6 महीने में 61 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 54 फीसदी की कमजोरी आई है। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने मंगलवार को पेटीएम के शेयरों को ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 1,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें- खरीफ फसल पर MSP बढ़ाने की मंजूरी, 1.2 मिलियन टन गेहूं के निर्यात की भी मिलेगी हरी झंडी!
 

RELATED ARTICLES

Most Popular