HomeShare MarketOyo IPO का बढ़ सकता है इंतजार, साइज कम करने पर भी...

Oyo IPO का बढ़ सकता है इंतजार, साइज कम करने पर भी मंथन

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी ओयो (OYO) के IPO का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, ओयो अपने आईपीओ की साइज को घटाने पर विचार कर रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये बताया गया है। 

क्या है योजना: रिपोर्ट की मानें तो रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग और महंगाई की वजह से बिगड़े हालात की वजह से ओयो अपने आईपीओ पर एक बार फिर मंथन कर रहा है। ऐसा हो सकता है कि कंपनी आईपीओ की साइज 50 फीसदी तक कम कर दे। पहले करीब 1 अरब डॉलर का आईपीओ लाने की योजना थी, जिसे साइज घटकर 50 करोड़ डॉलर तक किया जा सकता है। इसके अलावा ओयो अपनी आईपीओ योजनाओं को स्थगित करने का फैसला भी कर सकता है। 

सूत्रों ने कहा कि ओयो के आईपीओ से संबंधित कोई भी विचार-विमर्श औपचारिक चर्चा या बोर्ड स्तर पर अनुमोदन के लिए आगे नहीं बढ़ पाया है। इस मसले पर ओयो प्रतिनिधियों ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि ओयो ने पिछले साल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आईपीओ लॉन्च करने के लिए आवेदन जमा किया था।

ये पढ़ें-400 रुपए के पार जाएगा अडानी की कंपनी का शेयर, अभी खरीदा तो इतना फायदा

ओयो ने 8,430 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन किया है। इस पेशकश के तहत 7,000 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 1,430 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। एक सच ये भी है कि बाजार में आई हालिया गिरावट की वजह से हाल ही में लिस्ट हुईं कई टेक कंपनियों के शेयरों की बुरी तरह पिटाई हुई। इससे निवेशकों का ऐसी कंपनियों को लेकर जोश थोड़ा ठंडा हुआ है। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular