HomeShare MarketONGC ने किया कमाल, 3 दिन में ही निवेशक हुए मालामाल, 230...

ONGC ने किया कमाल, 3 दिन में ही निवेशक हुए मालामाल, 230 रुपये तक जा सकता है भाव

उतार-चढ़ाव भरे शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों में ओएनजीसी के शेयरों ने तगड़ा रिटर्न दिया है। बुधवार को ओएनजीसी के शेयर 3.21 फीसद की बढ़ोतरी के साथ एनएसईपर 154.15 रुपये पर बंद हुए। अगर पिछले 3 दिनों के इसके प्रदर्शन की बात करें तो इस स्टॉक ने 12.23 फीसद का रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 7 दिनों में यह 14.31 फीसद का रिटर्न दे चुका है।

23 जून 2022 को ओएनजीसी के शेयर 134.80 रुपये पर आ गए थे। इसके बाद से इस स्टॉक में तेजी दिख रही है। 24 जून को यह 137.35 रुपये पर पहुंचा और 27 जून को 141.50 रुपये पर बंद हुआ। इसके बाद इसकी रफ्तार बढ़ी और 29 जून को 14.35 फीसद चढ़कर 154.15 रुपये पर पहुंच गया। इसका 52 हफ्ते का हाई 194.95 रुपये और लो 108.50 रुपये है।

आगे क्या होगा?

एक्सपर्ट अभी इस स्टॉक को लेकर बुलिश हैं। 22 में से 10 विशेषज्ञों ने ओएनजीसी में स्ट्रांग बाय और 8 ने बाय की सलाह दी है। केवल दो लोगों ने होल्ड और इतने ही लोगों ने बेचने की सलाह दी है।

कहां तक जा सकता है स्टॉक

तमाम एक्सपर्ट्स ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन यानी ओएनजीसी के शेयरों को लेकर बुलिश हैं और उनका मानना है कि आने वाले दिनों में यह स्टॉक 210 से 230 रुपये तक जा सकता है। एकमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 210 और जेएम फाइनेंशियल ने 230 रुपये का टार्गेट रखा है।

ओएनजीसी शेयर प्राइस हिस्ट्री

 

  • 1 महीने में ONGC के शेयर की कीमत 7.20% बढ़ी।
  • 3 महीने में ओएनजीसी के शेयर की कीमत 9.85% नीचे आई।
  • 6 महीने में ओएनजीसी के शेयरों की कीमत 10.98% बढ़ी।
  • पिछले एक साल में ओएनजीसी के शेयरों की कीमत 29.10% बढ़ी।
  • ओएनजीसी की शेयरधारिता में प्रमुख परिवर्तन 

  • प्रमोटर होल्डिंग 60.41 (30 जून 2021) से घटकर 58.91 (31 मार्च 2022) हो गई है।
  • घरेलू संस्थागत निवेशकों की होल्डिंग 17.6 (30 जून 2021) से घटकर 16.37 (31 मार्च 2022) हो गई है।
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 8.06 (30 जून 2021) से बढ़कर 9.91 (31 मार्च 2022) हो गई है।
  • अन्य निवेशक होल्डिंग 13.93 (30 जून 2021) से बढ़कर 14.81 (31 मार्च 2022) हो गई है।
  • यह भी जानें

  • ओएनजीसी का पीई अनुपात 4.26
  • ओएनजीसी की प्रति शेयर कमाई 36.19
  • ओएनजीसी का मूल्य/बिक्री अनुपात 0.39
  • ओएनजीसी का प्राइस टू बुक रेशियो 0.66 
  • (डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

    RELATED ARTICLES

    Most Popular