Nykaa share price: मल्टी ब्रांड ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी नायका (Nykaa) के शेयरों में आज तेजी है। BSE पर कंपनी के शेयर 3.70% की तेजी के साथ 1,401.50 रुपये पर ट्रेड कर रही है। मार्च 2022 तिमाही में मुनाफा घटने के बावजूद कंपनी के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि मार्च तिमाही में Nykaa का शुद्ध लाभ लगभग आधा हो गया है। इस दौरान Nykaa का मुनाफा 8.56 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 16.88 करोड़ रुपये से 49.2 फीसदी कम था।
34% तक का हो चुका है नुकसान
Nykaa के शेयर सोमवार के कारोबार में BSE पर लगभग 3% बढ़कर ₹1,390 पर पहुंच गए थे। पिछले कुछ समय से नायका के शेयरों पर बिकवाली हावी है। कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 20% तक टूट चुका है। वहीं, इस साल यह शेयर अब तक 34% तक के नुकसान में है।
यह भी पढ़ें- अडानी की कंपनी करेगी एक और बड़ी डील! एयर वर्क्स ग्रुप में हिस्सेदारी खरीदेंगे गौतम अडानी
1,730 रुपये तक जा सकते हैं शेयर
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने नायका के शेयरों पर बाय रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1,730 रुपये प्रति शेयर रखा है। यानी इस शेयर में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, ब्रोकरेज ने निकट अवधि के जोखिमों का हवाला देते हुए अपने अनुमानों में बदलाव किया है। वहीं, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने नायका के शेयरों पर ₹1,300 टारगेट प्राइस के साथ बाय रेटिंग बनाए रखी है।
संबंधित खबरें
यह भी पढ़ें- जर्मनी की यह कंपनी भारत से कारोबार बेचने की कर रही तैयारी, खरीदने की रेस में अंबानी-अडानी सबसे आगे
क्या कहा फाउंडर ने?
नायका के संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर ने ईटी को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि Nykaa के शेयर की कीमत आज भी IPO की कीमत से ऊपर है। लिस्टिंग से शेयर की कीमत में कुछ गिरावट आई है, लेकिन नायका आईपीओ मूल्य से भी सकारात्मक क्षेत्र में बना हुआ है।”