HomeShare MarketNDTV के शेयरों में दो महीने में 3 गुना हुआ पैसा, लगातार...

NDTV के शेयरों में दो महीने में 3 गुना हुआ पैसा, लगातार 7वें दिन अपर सर्किट

एनडीटीवी (NDTV) से जुड़ी अडानी ग्रुप की डील सामने आने के बाद से मीडिया स्टॉक में तेजी बनी हुई है। न्यू दिल्ली टेलिविजन लिमिटेड (NDTV) के शेयर शुक्रवार को 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 515.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। लगातार सातवें दिन एनडीटीवी के शेयर अपर सर्किट पर हैं। पिछले एक महीने में एनडीटीवी के शेयरों ने करीब 80 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 5 दिन में मीडिया कंपनी के शेयर 25 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों ने दो महीने में निवेशकों के पैसे को 3 गुना कर दिया है। 

2 महीने में 3 गुना हुआ इनवेस्टर्स का पैसा 
NDTV के शेयरों ने पिछले 2 महीने में जबरदस्त रिटर्न दिया है। एनडीटीवी के शेयर 1 जुलाई 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 167.95 रुपये के स्तर पर थे। मीडिया कंपनी के शेयर 2 सितंबर 2022 को बीएसई में 515.10 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 2 महीने पहले NDTV के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 3.07 लाख रुपये होता। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 2 दिन में अनिल अंबानी की कंपनी का धांसू परफॉर्मेंस, चमकी निवेशकों की किस्मत

इस साल अब तक शेयरों ने दिया 350% के करीब रिटर्न 
एनडीटीवी के शेयरों ने इस साल अब तक 348 पर्सेंट का रिटर्न निवेशकों को दिया है। इस साल की शुरुआत में यानी 3 जनवरी 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कंपनी के शेयर 115 रुपये के स्तर पर थे। 2 सितंबर 2022 को बीएसई में NDTV के शेयर 515.10 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में न्यू दिल्ली टेलिविजन लिमिटेड के शेयरों ने निवेशकों को 576 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों ने 230 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। एनडीटीवी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 515.10 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 72 रुपये है।

यह भी पढ़ें- 101 साल पुराने बैंक का आ रहा IPO, 30 रुपये के ऊपर चल रहा इसका प्रीमियम
 डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular