Mutual Fund Return: आर्थिक मंदी और मुद्रास्फीति के दबाव के बावजूद, कुछ इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड (Canara Robeco Small Cap Fund) उनमें से एक है। इस स्मॉल-कैप इक्विटी फंड ने पिछले तीन सालों में 40 प्रतिशत सीएजीआर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) दिया है। यह इक्विटी म्यूचुअल फंड उन स्मॉल-कैप फंडों में से एक है, जिनका एक्सपेंस रेशियो सबसे छोटा होता है। इस फंड को वैल्यू रिसर्च से 5-स्टार रेटिंग दिया है।
म्यूचुअल फंड रिटर्न
इस स्मॉल-कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को 16.90 प्रतिशत सालाना रिटर्न दिया है। यानी ₹1 लाख का निवेश ₹1.20 लाख हो गया है। वहीं, अगर एक निवेशक ने एक साल पहले इस स्मॉल-कैप इक्विटी म्यूचुअल फंड में ₹10,000 मासिक एसआईपी शुरू किया होता, तो इसका वैल्यू आज ₹1.31 लाख होता।
यह भी पढ़ें- बोनस शेयर मिलने के बाद टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 655 गुना बढ़ गया, 1 लाख का निवेश ₹13 करोड़ हो गया
इसी तरह, अगर किसी निवेशक ने दो साल पहले इस इक्विटी म्यूचुअल फंड में ₹1 लाख का निवेश होता तो यह आज ₹2.40 लाख हो गया होता, जबकि दो साल पहले शुरू हुआ ₹10,000 प्रति माह एसआईपी आज ₹3.33 लाख हो गया होता। इस स्मॉल-कैप फंड ने पिछले दो सालों में अपने निवेशकों को सालाना 49.25 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।
यह भी पढ़ें- राहत भरा शनिवार: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सबसे सस्ता ₹79.74 लीटर फ्यूल मिल रहा
इसी तरह, अगर निवेशक ने तीन साल पहले इस इक्विटी म्यूचुअल फंड योजना में ₹1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका ₹1 लाख आज ₹2.94 लाख हो जाता, जबकि योजना में तीन साल पहले शुरू किए गए ₹10,000 मासिक एसआईपी बढ़कर आज ₹6.56 लाख हो जाते।