शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ छोटे शेयरों (Multibagger Penny Stocks) ने बड़ा कमाल दिखाया है। ये स्टॉक निवेशकों के लिए कमाऊ पूत साबित हुए हैं। तगड़ा मुनाफा कमवाने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में एक नाम है Brightcom Group का। इस कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में 2584 फीसद का जबर्दस्त रिटर्न दिए हैं। एक साल पहले ब्राइटकाम ग्रुप के एक शेयर का मूल्य 3.48 रुपये था, जो अब बढ़कर 106 रुपये के आसपास पहुंच गया है।
अडानी खरीदेंगे इस शुगर कंपनी को? निवेशकों को मिल रहा है तगड़ा रिटर्न
8 अप्रैल 2021 को एनएसई पर यह स्टॉक 3.91 रुपये पर बंद हुआ था। आज यानी शुक्रवार 8 अप्रैल 2022 को दोपहर तक 106 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। इस अवधि में यह स्टॉक 2584 फीसद उछला है। यानी एक साल पहले जिस निवेशक ने इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होगा और अभी तक इस स्टॉक को होल्ड कर रखा है, उसका एक लाख रुपया अब करीब 27 लाख हो गया है।
संबंधित खबरें
3 साल में एक लाख अब 55 लाख रुपये से अधिक बने
वहीं अगर किसी ने एक महीने पहले Brightcom Group के शेयरों में एक लाख रुपये लगाए होंगे, उनके एक लाख अब 1 लाख 88000 रुपये में बदल गए होंगे। इस अवधि में स्टॉक ने 88.48 फीसद रिटर्न दिया है। 3 साल पहले एक लाख रुपये निवेश करने वाले तो मालामाल हो गए हैं।
उनका एक लाख अब 55 लाख रुपये से अधिक हो गया है। कंपनी ने इस अवधि में 5437 फीसद का रिटर्न दिया है। बता दें QoQ आधार पर कंपनी के राजस्व में 83.11 प्रतिशत का उछाल आया है, जो पिछले 3 वर्षों में सबसे अधिक है।
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है. यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)