Mandi Rate List: दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोयाबीन तेल-तिलहन, पामोलिन और सीपीओ की कीमतों में मामूली गिरावट का रुख रहा। वहीं बरसात होने के कारण कपास की आवक में देरी होने से बिनौला तेल की मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में सुधार आया। वहीं, इंदौर के संयोगितागंज अनाज मंडी में गुरुवार को चना कांटा के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। मसूर की दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।
सूरजमुखी तेल के लिए चुकानी पड़ती है 40-50 रुपये लीटर अधिक कीमत
विदेशी बाजारों में भाव टूटने के बावजूद स्थानीय बाजार में कम आपूर्ति के कारण सोयाबीन और सूरजमुखी की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। वहीं शुल्कमुक्त आयात होने के बावजूद खुदरा बाजार में उपभोक्ताओं को सोयाबीन रिफाइंड में ऊंची कीमत और सूरजमुखी तेल के लिए 40-50 रुपये लीटर अधिक कीमत अदा करनी पड़ रही है।
दिल्ली मंडी में तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे
सरसों तिलहन – 6,780-6,830 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली -7,170-7235 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,750 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,745 – 2,935 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,130-2,260 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,200-2,315 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,000-19,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,900 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,450 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,200 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 9,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,200-5,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 5,175- 5,275 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
इंदौर मंडी का हाल
सरसों (निमाड़ी) 5800 से 6000,
नया रायड़ा 5400 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल
मूंगफली तेल 1670 से 1690,
सोयाबीन रिफाइंड तेल 1160 से 1162,
सोयाबीन साल्वेंट 1120 से 1125,
पाम तेल 990 से 992 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली
कपास्या खली इंदौर 1950,
कपास्या खली देवास 1950,
कपास्या खली उज्जैन 1950,
कपास्या खली खंडवा 1990,
कपास्या खली बुरहानपुर 1900 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
कपास्या खली अकोला 2850 रुपये प्रति क्विंटल।
इंदौर में चना कांटा के भाव में कमी, मसूर की दाल सस्ती
दलहन
चना (कांटा) 4800 से 4825
मसूर 6100 से 6125,
तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 6800 से 7300, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7700 से 7900, तुअर (कर्नाटक) 7900 से 8000,
मूंग 6700 से 6900, मूंग हल्की 5800 से 6300, नई मूंग बारिश 6800 से 7400,
उड़द 7400 से 7600, उड़द मीडियम 6300 से 6800, हल्का उड़द 2500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।
दाल
तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9400 से 9500
तुअर दाल फूल 9900 से 10100,
तुअर दाल बोल्ड 10400 से 11100,
आयातित तुअर दाल 9000 से 9100,
चना दाल 6000 से 6500,
मसूर दाल 7300 से 7600,
मूंग दाल 8850 से 9100,
मूंग मोगर 9100 से 9450,
उड़द दाल 9000 से 9300,
उड़द मोगर 9200 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल।
चावल
बासमती (921) 10500 से 11500,
तिबार 8500 से 9500,
दुबार 7500 से 8000,
मिनी दुबार 6500 से 7500,
मोगरा 4000 से 6000,
बासमती सैला 7500 से 9500,
कालीमूंछ 7500 से 8000
राजभोग 6800 से 7000,
दूबराज 3500 से 4500,
परमल 2550 से 2700,
हंसा सैला 2500 से 2675,
हंसा सफेद 2450 से 2500,
पोहा 4200 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल।