LPG Price Update: एक जुलाई से बहुत सारे बदलाव होने वाले हैं, जैसे काम के घंटे बढ़ सकते हैं, इनहैंड सैलरी घट सकती है, दोपहिया वाहन के रेट बढ़ सकते हैं, आधार-पैन लिंकिंग पर जुर्माना दोगुना हो जाएगा आदि आदि। इन बदलावों में सबसे अहम होगा एलपीजी सिलेंडर के रेट का। क्योंकि इससे हर तबका जुड़ा हुआ है।
एलपीजी सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा या फिर पुराने रेट पर ही मिलेगा, यह तो 1 जुलाई का ही पता चलेगा, लेकिन आज देश के अधिकतर शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 रुपये के पार है।
शहरवार 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
स्रोत: IOC
एक साल में 168.50 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
दिल्ली में पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 834.50 रुपये से बढ़कर 1003 रुपये पर पहुंच गया है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार 4 रुपये की बढ़ोतरी 19 मई 2022 को हुई थी। इससे पहले दिल्ली में 7 मई को रेट 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। 22 मार्च 2022 के रेट 949.50 रुपये के मुकाबले सात मई को एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। 22 मार्च को भी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की उछाल आई थी। इससे पहले अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट दिल्ली में 899.50 रुपये पर टिके थे।