LPG Price Today 15 August 2022: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट (LPG Price New) हर महीने के एक तारीख को जारी होते हैं और कभी बीच-बीच में। इस महीने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ते हुए थे। इंडियन ऑयल द्वारा 1 अगस्त को जारी नए रेट के तहत एलपीजी सिलेंडर के दाम में 36 रुपये की कटौती की गई थी। यह कटौती दिल्ली से पटना, जयपुर से दिसपुर, लद्दाख से कन्याकुमारी तक हुई थी।
मोदी सरकार फिर बेचने जा रही सस्ता सोना, जानें कब मिलेगा आपको खीदने का मौका
वहीं, आज यानी 15 अगस्त को भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। बता दें 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
स्रोत: आईओसी
अब आइए हल्के और कम दाम में मिलने वाले सुविधाजनक कंपोजिट सिलेंडर की बात करें। इसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। इस सिलेंडर में केवल 10 किलो ही गैस रहेगी। दिल्ली में कीमत 750 रुपये तो लखनऊ में 777 और जयपुर में 753 रुपये का है। पटना में 817 रुपये का तो इंदौर 770 रुपये का मिल रहा है।
आइए देखें प्रमुख शहरों 10 किलो वाले सिलेंडर का क्या है रेट…
शहर रेट रुपये में
स्रोत: आईओसी
सात किलो कम होगा वजन
करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनिया बदलाव करने जा रही हैं। बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।