HomeShare MarketLPG Price 1st April: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, वित्त वर्ष के पहले...

LPG Price 1st April: सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, वित्त वर्ष के पहले दिन ₹92 तक की राहत

ऐप पर पढ़ें

LPG Price 1 April 2023: आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी एक अप्रैल 2023 एलपीजी (LPG) की कीमतों में राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर दिल्ली से पटना और अहमदाबाद से अगरतला तक करीब 92 रुपये तक सस्ता हो गया है। नए रेट आज ही अपडेट हुए हैं। एलपीजी के रेट में यह राहत केवल कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें पिछले महीने एक मार्च को एक झटके में ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 8 महीने बाद 50 रुपये बढ़ाए गए थे।
 

1 अप्रैल 2023 को  इस रेट पर मिल रहे घरेलू एलपीजी सिलेंडर

  • श्रीनगर    1219
  • दिल्ली    1103
  • पटना    1201
  • लेह    1340
  • आईजोल    1255
  • अंडमान    1179
  • अहमदाबाद    1110
  • भोपाल    1118.5
  • जयपुर    1116.5
  • बेंगलुरू    1115.5
  • मुंबई    1112.5
  • कन्या कुमारी    1187
  • रांची    1160.5
  • शिमला    1147.5
  • डिब्रूगढ़    1145
  • लखनऊ    1140.5
  • उदयपुर    1132.5
  • इंदौर    1131
  • कोलकाता        1129
  • देहरादून    1122
  • विशाखापट्टनम    1111
  • चेन्नई    1118.5
  • आगरा    1115.5
  • चंडीगढ़    1112.5
  • LPG गैस पर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 9.6 करोड़ परिवार पर सीधा असर

    स्रोत: IOC

     

    घरेलू सिलेंडर के विपरित कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट पूरे साल घटते-बढ़ते रहे। एक अप्रैल 2022 को 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2253 रुपये में मिल रहा था। आज इसकी कीमत घटकर 2028 रुपये रह गई है। यानी पिछले एक साल में इसकी कीमतों में केवल दिल्ली में ही 225 रुपये की राहत मिली है। वह भी तब, जब 1 मार्च 2023 को एक झटके में ही कॉमर्शियल के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए। 

    RELATED ARTICLES

    Most Popular