HomeShare MarketLPG Price: इस बार त्योहारों में 300 रुपये कम में घर लाएं...

LPG Price: इस बार त्योहारों में 300 रुपये कम में घर लाएं एलपीजी सिलेंडर

LPG Latest Price: 26 सितंबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही त्योहारों की झड़ी लग जाएगी। दशहरा, दीवाली, भैया दूज, छठ पूजा जैसे तमाम त्योहारों की खुशियां घर-आंगन में बिखरेंगी। ऐसे में खूब पकवान बनेंगे। पकवान बनेंगे तो एलपीजी भरा सिलेंडर भी खाली होगा और इसमें अंदाजा नहीं होगा कि कब खत्म होने वाला है। तो चलिए आपकी यह टेंशन हम दूर कर देते हैं।

LPG की कीमतें काबू में रखने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी में सरकार

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके घरेलू सिलेंडर में कितना गैस बचा है, तो आपको ऐसा सिलेंडर लाना पड़ेगा, जिसमें गैस दिखती हो और ऐसा सिलेंडर मार्केट में बहुत दिन पहले ही आ चुका है। यह देखने में आकर्षक तो है ही, साथ में 14.2 किलो वाले सिलेंडर से 300 रुपये कम में मिलता है। साथ ही गैस भी दिखती रहती है। बता दें इस सिलेंडर में केवल 10 किलो ही गैस रहेगी।

आइए देखें प्रमुख शहरों 10 किलो वाले सिलेंडर का क्या है रेट…

स्रोत: आईओसी

बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी। 

 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)
    
दिल्ली    1,053
मुंबई    1,053
कोलकाता    1,079
चेन्नई    1,069
लखनऊ    1,091
जयपुर    1,057
पटना    1,143
इंदौर    1,081
अहमदाबाद    1,060
पुणे    1,056
गोरखपुर    1062
भोपाल    1059
आगरा    1066
रांची    1111

स्रोत: आईओसी

RELATED ARTICLES

Most Popular