ऐप पर पढ़ें
LPG Cylinder Price: एक जुलाई 2023 को एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट होंगे। पिछले तीन महीने से घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylender Price) के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि, इस अवधि में दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर 2119.50 रुपये से 1773 रुपये पर आ गया। यानी जहां कॉमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों उपभोक्ताओं को 346.50 रुपये की राहत मिली वहीं, घरेलू सिलेंडर रखने वालों को कोई राहत नहीं मिली।
पिछले छह महीने में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम दो बार बढ़े और 3 बार कम हुए। एक बार कोई बदलाव नहीं हुआ। एक दिसंबर 2022 को 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर का भाव दिल्ली में 1744 रुपये था। एक जनवरी को इसमें 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1769 रुपये पर पहुंच गया।
फरवरी में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ और एक मार्च को यह 350.50 रुपये महंगा होकर 2119.50 रुपये पर पहुंच गया। एक अप्रैल 2023 को कॉमर्शियल सिलेंडर 91.50 रुपया सस्ता होकर 2028 रुपये हो गया। एक मई को भी इसके दाम में कमी की गई और यह 1856.50 रुपये रह गया। इसके बाद 1 जून को भी 19 किलो वाला यह नीला सिलेंडर सस्ता होकर 1773 रुपये पर आ गया।
कॉमर्शियल सिलेंडर ₹232 और 9 साल में घरेलू ₹174 महंगा
एलपीजी गैस की कीमत (Rs./19 kg cylinder)
महीना दिल्ली
1 जून 2023 1773
1 मई 2023 1856.5
1 अप्रैल 2023 2028
1 मार्च 2023 2119.5
1-फरवरी-2023 1769
1 जनवरी 2023 1769
1 नवंबर 2022 1744
1 अक्टूबर 2022 1859.5
1 सितंबर 2022 1885
1 अगस्त 1976.5
6 जुलाई 2022 2012.5
1 जुलाई 2022 2021
स्रोत: (IOC)
इसके उलट अगर 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की बात करें तो 6 जुलाई 2022 के बाद एक मार्च 2023 को इसके रेट में बदलाव किया गया। पेट्रोलियम कंपनियों ने राहत देने के बजाय घरेलू सिलेंडर 50 रुपये महंगा करके 1053 से 1103 पर पहुंच दिया। यह रेट दिल्ली के हैं। अब एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट अपडेट होने वाले हैं। उम्मीद है कि इस बार कॉमर्शियल सिलेंडर की तरह घरेलू सिलेंडर में राहत मिलेगी।