LPG Price Update: घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर भले ही विपक्ष के निशाने पर मोदी सरकार हो, लेकिन हकीकत यह है कि पिछले दो साल से सरकारी कंपनियां रसोई गैस ( Cooking Gas) घाटा सह कर बेच रही हैं। मोदी सरकार के मुताबिक सरकारी नियंत्रण वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा नियंत्रित कीमतों पर घरेलू एलपीजी बेचती हैं।
कंपनियां रसोई गैस लागत से कम मूल्य पर बेच रही थीं
अनुराग ठाकुर ने बताया कि कंपनियों पर आर्थिक दबाव कम करने के लिए आर्थिक मदद देने का फैसला किया गया। यह अनुदान जून, 2020 से जून, 2022 तक के लिए दिया गया है। सरकार के मुताबिक, बीते दो साल से कंपनियां रसोई गैस लागत से कम मूल्य पर बेच रही थीं और नुकसान की वजह से उनपर दबाव बढ़ रहा था।
यह भी पढ़ें: LPG Price Update: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम एक साल में 5 बार बढ़े, कॉमर्शियल सिलेंडर 11 बार सस्ता हुआ
दो साल में घरेलू एलपीजी गैस की कीमत 459 रुपये बढ़ी
बता दें अक्टूबर 2020 से अब तक यानी दो साल में घरेलू एलपीजी गैस की कीमत 459 रुपये बढ़ी है। इससे पहले 1 अक्टूबर 2020 को दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी की कीमत 594 रुपये, कोलकाता में 620.50 रुपये, चेन्नई में 610 रुपये और मुंबई में 594 रुपये थी। अब एलपीजी सिलेंडर का रेट दिल्ली में 1053 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये और चेन्नई में 168.50 रुपये है।
पिछले दो साल में कब-कब बढ़े एलपीजी सिलेंडर के रेट
महीना दिल्ली में दाम कितना घटा या बढ़ा
रसोई गैस, CNG-PNG की कीमतों में हो सकती है रिकॉर्ड बढ़ोतरी! इतने रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम
स्रोत: आईओसी