अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग के आरोपों पर आज सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले से पहले शेयरों में जबर्दस्त उछाल है। शुरुआती कारोबार में ही अडानी पावर में 5 फीसद की तेजी है। अडानी पावर 544.50 रुपये पर पहुंच गया है। अडानी टोटल गैस 9.30 पॅऊीसद उछल कर 1093.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, अडानी ग्रीन में 8 फीसद से अधिक की उछाल है। अडानी एंटरप्राइजेज 5 फीसद चढ़कर 3080 पर पहुंच गया था। अडानी पोर्ट्स में भी 3.44 फीसद की उछाल है और यह 1115.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भी साढ़े आठ फीसद की तेजी के साथ रॉकेट बना हुआ है।
बता दें नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी समूह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने वाले बाजार नियामक सेबी पर संदेह करने की कोई वजह नहीं है। बाजार नियामक की जांच के बारे में भरोसा नहीं करने के लायक कोई भी तथ्य उसके समक्ष नहीं है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा कि वह हिंडनबर्ग रिपोर्ट में किए गए दावों को पूरी तरह तथ्यों पर आधारित नहीं मानकर चल रहा है। पीठ ने कहा कि उसके समक्ष कोई तथ्य न होने पर अपने स्तर पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन करना उचित नहीं होगा।
Wed, 03 Jan 2024 12:44 PM
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गौतम अडानी का रिएक्शन
अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गौतम अडानी का रिएक्शन आया है। अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने बुधवार को हिंडनबर्ग विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में भारतीय अरबपति ने कहा, “ ‘सत्यमेव जयते’, सच्चाई की जीत हुई है। मैं उन लोगों का आभारी हूं जो हमारे साथ खड़े रहे।”
Wed, 03 Jan 2024 10:47 AM
अडानी-हिंडनबर्ग केस पर सुप्रीम फैसला, शेयरों की रफ्तार हुई कम
अडानी-हिंडनबर्ग केस पर सुप्रीम ने आज अपने फैसले में सेबी के एफपीआई नियमों को खत्म करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने इस प्रकरण में सेबी की जांच में हस्तक्षेप करने से भी इनकार कर दिया और एसआईटी गठित करने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद अडानी के शेयरों की ऊंची उड़ान थमने लगी है। अडानी पावर अब 3.55 फीसद ही ऊपर है। अडानी टोटल गैस अभी 7 फीसद से ऊपर ट्रेड कर रहा है। अडानी ग्रीन एनर्जी 3.9 फीसद ऊपर है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन अब केवल 4.31फीसद ही ऊपर है।
Wed, 03 Jan 2024 10:17 AM
अडानी पावर में अपर सर्किट, अडानी एनर्जी सॉल्यूशन भर रहा उड़ान
अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में 15 फीसद से अधिक की तेजी है। अडानी ग्रीन भी 7.46 फीसद की तेजी के साथ 1723.15 रुपये पर पहुंच गया है7 अडानी टोटल गैस में 10 फीसद की उछाल है। अडानी ग्रुप के शेयरों में यह तेजी हिंडनबर्ग के आरोपों पर आज आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लकर है। अडानी एंटरप्राइजेज 6 फीसद से अधिकतेजी के साथ 3121.35 रुपये पर पहुंच गया है। अडानी पावर में 5 फीसद का अप सर्किट है। अडानी पोर्ट्स में 4.78 फीसद की उछाल है।
Wed, 03 Jan 2024 09:53 AM
अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में 13% से अधिक की उछाल
अडानी एनर्जी सॉल्यूशन में 13% से अधिक की उछाल है।अडानी पावर 4.99 फीसद ऊपर 544.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। अडानी टोटल गैस में करीब 10 फीसद की तेजी है और यह 1100 रुपये पर पहुंच गया है। अडानी एंटरप्राइजेज में 6.53 फीसद, अडानी पोर्ट्स में 4.74 फीसद, अडानी ग्रीन एनर्जी में 7.13 फीसद और अडानी विल्मर में भी 7 फीसद से अधिक की उछाल है।