HomeShare MarketLinkedIn Layoffs: नौकरी खोजने में मदद करने वाली कंपनी ने अपने कर्मचारियों...

LinkedIn Layoffs: नौकरी खोजने में मदद करने वाली कंपनी ने अपने कर्मचारियों को निकाला

ऐप पर पढ़ें

लिंक्डइन 716 नौकरियों में कटौती करने और अपने चीन-केंद्रित जॉब अप्लीकेशन को बंद करने की तैयारी कर ली है। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) की कंपनी लिंक्डइन का यह कदम कमजोर वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण और मांग में गिरावट के बीच आया है। हालांकि, लिंक्डइन ने पिछले वर्ष हर तिमाही में अपने राजस्व में वृद्धि की है। अब यह अपनी मूल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट सहित कर्मचारियों की छंटनी करने वाली प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल हो गई है। लिंक्डइन में लगभग 20,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

लिंक्डइन अपने नेटवर्क का उपयोग रिक्रूटिंग और सेल्स पेशेवरों को विज्ञापन बिक्री और सदस्यता के माध्यम से कमाता है। सीईओ रेयान रोस्लान्स्की ने कर्मचारियों को एक पत्र लिखा, जिसमें कहा गया था कि नौकरी में कटौती का उद्देश्य कंपनी के संचालन को सुव्यवस्थित करना है। हालांकि चीन-केंद्रित जॉब अप्लीकेशन बंद हो जाएगा, लिंक्डइन की अभी भी चीन में मौजूदगी होगी ताकि वहां काम करने वाली कंपनियों को देश के बाहर कर्मचारियों को नियुक्त करने और प्रशिक्षित करने में मदद मिल सके।

ई-कॉमर्स कंपनी Meesho में बढ़ा संकट, 251 कर्मचारियों की होगी छंटनी

दुनिया भर में 2,70,000 से अधिक टेक जॉब छिना

पिछले छह महीनों में दुनिया भर में 2,70,000 से अधिक तकनीकी नौकरियों में कटौती की गई है। इसमें अमेजन, फेसबुक और Google की मूल कंपनी अल्फाबेट जैसी बड़ी कंपनियों में बड़ी संख्या में छंटनी हुई है। Microsoft ने 2016 में 26 बिलियन डॉलर में लिंक्डइन खरीदा था। इसने हाल के महीनों में 10,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल की शुरुआत में करीब 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी। 2023 की शुरुआत में निकाले गए कर्मचारी सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स से थे।

अमेजन और मेटा ने भी की बड़े पैमाने पर की छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट के अलावा अमेजन, मेटा और गूगल जैसी अन्य टेक दिग्गज कंपनियों ने भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। मेटा ने पिछले साल के अंत से अब तक 21,000 कर्मचारियों को निकाल दिया है। गूगल ने जनवरी 2023 में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की।  अमेजन ने भी अब तक दो दौर की छंटनी में 27,000 कर्मचारियों की बलि ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular