HomeShare MarketLIC IPO को लेकर बड़ी खबर: सरकार ने नए सिरे से जमा...

LIC IPO को लेकर बड़ी खबर: सरकार ने नए सिरे से जमा किए दस्तावेज, जानिए क्या है वजह?

LIC IPO Update: एलआईसी के आईपीओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास नए सिरे से डीआरएचपी (DRHP) जमा कराए हैं। एलआईसी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे के आधार पर नए सिरे से डीआरएचपी जमा किया है। बता दें कि इससे पहले सेबी ने एलआईसी द्वारा 13 फरवरी, 2022 को दाखिल दस्तावेजों के मसौदे को मंजूरी दे दी थी। इनमें सितंबर तक के वित्तीय नतीजों की जानकारी थी। 

दाखिल किए गए अपडेटेड डॉक्युमेंट्स
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘दिसंबर के नतीजों के साथ एलआईसी के अपडेटेड डॉक्युमेंट्स दाखिल कर दिए गए हैं।’’ नई जानकारी के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलआईसी को 235 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। अप्रैल से दिसंबर 2021 के बीच शुद्ध मुनाफा बढ़कर 1,671.57 करोड़ रुपये हो गया।
सरकार को एलआईसी के लगभग 31.6 करोड़ शेयरों या पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री के जरिए आईपीओ के माध्यम से करीब 60,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- IPO के बाद का कमाल! निवेशकों को मिला 600% तक का रिटर्न, एक्सपर्ट बुलिश

तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ
यह दुनिया में किसी बीमा कंपनी का तीसरा सबसे बड़ा आईपीओ है। एसबीआई कैपिटल्स, सिटी ग्रुप, नोमुरा, जेपी मॉर्गन और Goldman Sachs सहित पांच अन्य घरेलू व वैश्विक इन्वेस्टमेंट बैंक इस आईपीओ के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (bookrunning lead managers) हैं। LIC आईपीओ का पांच फीसद हिस्सा कर्मचारियों और 10 फीसदी बीमाधारकों के लिए रिजर्व रखा गया है।एलआईसी के 26 करोड़ बीमाधारकों के लिए 3.16 करोड़ शेयर रिजर्व रखे गए हैं, लेकिन केवल वही बीमाधारक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनका पैन पॉलिसी से लिंक और डीमैट अकाउंट होगा।

यह भी पढ़ें- यह फार्मा कंपनी भारत में बनाएगी कोविड मेडिसिन, खबर आते ही 108 रुपये के शेयर की बढ़ गई खरीदारी  

RELATED ARTICLES

Most Popular