बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कार्पोरेशन (एलआईसी) के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट की मानें तो एलआईसी का आईपीओ अगले महीने यानी मई में लॉन्च होगा। इस आईपीओ के जरिए सरकार 50,000 करोड़ रुपये जुटाएगी।
बता दें कि सरकार के पास बाजार नियामक सेबी के पास नए कागजात दाखिल किए बिना आईपीओ लॉन्च करने के लिए 12 मई तक का समय है। अगर इस डेडलाइन तक आईपीओ लॉन्च नहीं होता है तो दोबारा कागजात देने होंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार आईपीओ के जरिए एलआईसी में 7% हिस्सेदारी बेचने पर चर्चा कर रही है। अगर ऐसा होता है तो LIC का आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा होगा। अब तक, 2021 में पेटीएम के आईपीओ से जुटाई गई राशि सबसे ज्यादा थी। पेटीएम ने आईपीओ से 18,300 करोड़ जुटाए थे। इसके बाद कोल इंडिया (2010) के आईपीओ से लगभग 15,500 करोड़ रुपए और रिलायंस पावर (2008) से 11,700 करोड़ रुपए जुटाए गए थे।
संबंधित खबरें
ये पढ़ें-2 दिन से दौड़ रहा पावर कंपनी का शेयर, चौंका रहा परफॉर्मेंस
रिलायंस-टीसीएस को टक्कर: वहीं, एक बार सूचीबद्ध होने के बाद LIC का मार्केट कैपिटल रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस जैसी शीर्ष कंपनियों के बराबर होगा। आपको बता दें कि रिलायंस का मार्केट कैपिटल 18 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर है। वहीं, टीसीएस का मार्केट कैपिटल करीब 14 लाख करोड़ रुपए है।