HomeShare MarketLIC Housing Finance ने महंगा किया लोन, बढ़ेगी आपकी EMI, जानिए लेटेस्ट...

LIC Housing Finance ने महंगा किया लोन, बढ़ेगी आपकी EMI, जानिए लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट्स

LIC housing finance ने अपने प्राइम लेंडिंग रेट्स में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। इस बदलाव के बाद एलआईसी हाउसिंग प्राइम लेंडिंग रेट्स (LHPLR) 15.80 पर्सेंट हो गया है। अब एलआईसी हाउसिंग इंटरेस्ट रेट पर नई ब्याज दर 8 पर्सेंट हो जाएगी जो पहले 7.50 पर्सेंट थी। एलआईसी के द्वारा यह बदलाव रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की 5 अगस्त को हुई मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ने के निर्णय के बाद आया है। एलआईसी के इस बदलाव के बाद विशेषज्ञो का कहना है कि होम लोन की ईएमआई में पहले से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 22 अगस्त सोमवार से लागू हैं।

क्या कहते हैं कंपनी के CEO 
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के CEO और MD वाई विश्वनाथ गौड़ का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा पिछले 5 अगस्त को रेपो रेट में 50 पर्सेंट की वृद्धि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिहाज से अच्छा था। इसलिए, एलआईसी एचएफएल की ब्याज दर में वृद्धि बाजार के हित के अनुकूल है। विश्वनाथ गौड़ का कहना है कि रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद कुछ समय के लिए ईएमआई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन उसके बाद सब ठीक हो गया। 

यह भी पढ़ें-Nothing phone (1) आज से बिक्री के लिए तैयार, दोपहर 12 बजे से आप फ्लिपकार्ट पर कर सकेंगे ऑर्डर

LIC housing finance का नया लेंडिंग रेट्स 
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के अनुसार 700 और 700 से ऊपर के क्रेडिट स्कोर वाले 50 लाख तक के होम लोन पर 8.05 पर्सेंट का लेंडिंग रेट्स लगेगा। वहीं इसी क्रेडिट स्कोर वाले 50 लाख से ऊपर और 2 करोड़ तक के होम लोन पर 8.25 पर्सेंट का लेंडिंग रेट्स लगेगा। जबकि 600 से 699 के बीच क्रेडिट स्कोर वाले 50 लाख तक के होम लोन पर 8.30 पर्सेंट का लेंडिंग रेट्स लगेगा। वहीं इसी क्रेडिट स्कोर वाले 50 लाख से ऊपर और 2 करोड़ तक के होम लोन पर 8.50 पर्सेंट का लेंडिंग रेट्स लगेगा। दूसरी ओर 600 से कम के क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों को 50 लाख तक के होम लोन पर 8.75 पर्सेंट का लेंडिंग रेट्स देना पड़ेगा जबकि इसी क्रेडिट स्कोर वाले 50 लाख से ऊपर और 2 करोड़ तक के होम लोन पर 8.95 पर्सेंट का लेंडिंग रेट्स देना पड़ेगा।

आरबीआई (RBI) ने पिछले 4 महीनों में तीसरी बार बढ़ाया रेपो रेट
5 अगस्त को आरबीआई ने पिछले 4 महीनों में तीसरी बार रेपो रेट को बढ़ाया है। इस बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। अगर हम पिछले दो रेपो रेट की बात करें तो कुल 90 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ती महंगाई और बाजार में लिक्विडिटी की अधिकता के कारण आरबीआई ने अपने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। खुदरा महंगाई को काबू में लाने के लिये आरबीआई ने रेपो रेट को 0.5 पर्सेंट बढ़ाकर 5.4 पर्सेंट कर दिया गया है। इससे कर्ज की ईएमआई बढ़ जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular