HomeShare MarketLIC के इन पॉलिसीहोल्डर्स के लिए अगले 7 दिन अहम, होगा बड़ा...

LIC के इन पॉलिसीहोल्डर्स के लिए अगले 7 दिन अहम, होगा बड़ा फायदा

एलआईसी के पॉलिसीहोल्डर रहे हैं और बीमा लैप्स या बंद हो गई है तो ये खबर आपके काम की है। असल में एलआईसी की ओर से लैप्स या बंद हो गई पॉलिसी को रिवाइव कराने का मौका दिया जा रहा है। इस मौके का फायदा उठाने के लिए अब सिर्फ 7 दिन का समय बचा है।

मतलब ये कि 25 मार्च तक अपनी बंद या लैप्स पॉलिसी रिवाइव करा सकते हैं। दोबारा शुरू करने पर पॉलिसीहोल्डर्स को लेट फीस में छूट भी दी जाएगी। आपको बता दें कि फरवरी महीने में एलआईसी की ओर से इस अभियान की शुरुआत की गई थी।

किसको कितनी छूट: एलआईसी के मुताबिक 1 लाख रुपये के सालाना प्रीमियम वाली पॉलिसी पर 20 फीसदी या अधिकतम 2 हजार रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, बात करें तो 1 लाख से 3 लाख रुपये तक के सालाना प्रीमियम वाली पॉलिसी पर 25 फीसदी या अधिकतम 2,500 रुपये की छूट दी जाएगी। इससे ऊपर के प्रीमियम वाली पॉलिसी पर 30 फीसदी या अधिकतम 3 हजार रुपये की छूट मिलेगी।

केंद्रीय कर्मचारी से किसान तक, अगले कुछ दिन में करोड़ों लोगों को मिलेगी खुशखबरी

इस अभियान में उन बीमा उत्पादों को शामिल किया जाएगा, जो पॉलिसी टर्म को पूरा करती हैं और प्रीमियम के पेमेंट के नियमों को पूरा करती हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular