HomeShare MarketLayoffs: टेक कंपनियों के कर्मचारियों के लिए साल 2022 रहा हाहाकारी, Meta,...

Layoffs: टेक कंपनियों के कर्मचारियों के लिए साल 2022 रहा हाहाकारी, Meta, ट्विटर, अमेजन ने छीनीं हजारों की नौकरियां

Layoffs 2022: पूरी दुनिया में टेक कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए यह साल एक बुरा सपने रहा। मंदी की आहट के बीच पूरी दुनिया की टेक कंपनियां बड़े पैमाने पर छंटनी कर रही हैं। छंटनी का पूरे तकनीकी उद्योग पर प्रभाव पड़ रहा है और यह घटना वैश्विक है। इस साल 2022 में बड़े पैमाने पर छंटनी में शामिल कंपनियों के नाम नीचे दिए गए हैं।

Meta: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा को टिक-टॉक से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था के सामने इसका विज्ञापन सिकुड़ रहा है। मेटा ने 11000 कर्मचारियों की छंटनी की है। हालांकि कर्मचारियों की संख्या में यह कमी मेटा के लिए दर्दनाक है।

यह भी पढ़ें: स्विगी के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार, इस दिसंबर में जाएगी सैकड़ों की नौकरी

Twitter: एलन मस्क के हाथ में ट्विटर की कमान आते ही यहां बड़े पैमाने पर छंटनी की गई। यह छंटनी निश्चित रूप से सबसे नाटकीय हैं। नवंबर की शुरुआत में कंपनी के नए मालिक, एनन मस्क ने कर्मचारियों की संख्या में 50% की कटौती की और इसके तुरंत बाद हजारों लोगों ने भी अचानक अपनी नौकरी खो दी। 

Byju’s: छंटनी सिर्फ अमेरिका तक ही सीमित नहीं है। भारत का बड़ा टेक सेक्टर भी कटौती का सामना कर रहा है। एडटेक की दिग्गज कंपनी बायजू ने अक्टूबर में 2,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, जो कुल कर्मचारियों की संख्या का लगभग 5% था।

पेलोटन: हाई-एंड वर्कआउट इक्विपमेंट कंपनी पूरे साल अपने हेडकाउंट को गिराती रही है। पेलोटन ने पूरे वर्ष चरणों में अपनी छंटनी की। महामारी के दौरान कंपनी की ग्रोथ कम होनी शुरू हो गई  थी।

किस महीने कितने टेक कर्मचारी हुए छंटनी के शिकार

  • फरवरी 2022 में कुल 6327 लोगों की नौकरी पेलोटन, बुकिंग होल्डिंग्स और अन्य ने ले ली। पेलोटन ने जहां 2800 कर्मचारियों की बलि ली तो बुकिंग होल्डिंग्स ने 2700 लोगों को निकाल दिया।
  • मार्च 2022 में Better ने 3000 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया। इस महीने कुल 8262 लोग छंटनी का शिकार हुए।
  • अप्रैल में भी टेक सेक्टर में छंटनी जारी रही। कुल 5825 लोग नौकरी से हाथ धो बैठे।
  • मई में यह ग्राफ और ऊंचा हो गया। तुर्किस ग्रोसरी डिलीवरी फर्म Getir ने 4000 से अधिक लोगों की छंटनी की। इस महीने 22707 लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई। 
  • जून 2022 में टेस्ला, बायजू, क्वाइन बेस, वन ट्रस्ट, Ziroom और कई अन्य कंपनियों ने 29299 लोगों को नौकरी से निकाल दिया।
  • जुलाई माइक्रोसॉफ्ट, गो पफ, एयरलिफ्ट ओला जैसी कंपनियों के कर्मचारियों के लिए बुरा साबित हुआ और इस महीने अन्य कंपनियों में हुई छंटनी का आंकड़ा 21731 रहा।
  •  

  • अगस्त में स्नैप, जीओमी, क्रिप्टो डॉट कॉम समेत कई कंपनियों ने बड़े पैमाने परछंटनी की। कुल 21332 लोग छंटनी के शिकार हुए। 
  • इसी तरह सितंबर में 17,718 लोगों की नौकरी गई, लेकिन अक्टूबर टेक कंपनियों के कर्मचारियों के लिए बहुत बुरा साबित हुआ। बायजू ने 2500 लोगों की नौकरी ली तो सीगेट ने 3000 कर्मचारियों की बलि ली। वॉलमार्ट समेत कई टेक कंपनियों  ने 23167 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया।
  •  सबसे अधिक खौफनाक नवंबर 2022 रहा। इस महीने कुल 59710 लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई। मेटा ने 1100,  अमेजन ने 10000 और ट्विटर ने 8150 लोगों की नौकरी छिन ली।
  • स्रोत: आंकड़े Trueup.io से लिए गए हैं

    टेक कंपनियां छंटनी क्यों कर रही हैं?

    गोल्डमैन सैक्स रिसर्च बताते हैं कि “उच्च ब्याज दरें और सख्त वित्तीय स्थितियां इस क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं, क्योंकि टेक कंपनी के मुनाफे में आमतौर पर भविष्य में और अधिक होने की उम्मीद होती है।”

    विज्ञापन बजट का कम होना और क्रिप्टोकरेंसी मार्केट का ध्वस्त होना भी ऐसे कारक हैं, जिन्होंने कर्मचारियों की संख्या में कटौती के निर्णय को प्रभावित किया हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र में व्यापक छंटनी व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए एक बुरा संकेत  प्रतीत हो सकती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular