निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने जमा पैसे पर डबल तोहफा दिया है। बैंक ने बचत खाते में 50 लाख रुपये से अधिक की जमा पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर चार प्रतिशत करने की घोषणा की है। कोटक बैंक के मुताबिक बचत खाते में 50 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस पर अब चार प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। पहले यह दर 3.50 प्रतिशत थी। वहीं 50 लाख रुपये से कम की जमा पर 3.50 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा।
इसके अलावा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की है। बैंक ने डिपॉजिट की दर 0.25 प्रतिशत तक बढ़ाई है।
एचडीएफसी ने लिया ये फैसला: हाउसिंग लोन देने वाली देश की सबसे बड़ी वित्तीय कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) आधा प्रतिशत बढ़ा दी है। एचडीएफसी ने कहा कि होम लोन के लिए RPLR को 0.50 प्रतिशत बढ़ाई गई है। यह वृद्धि 10 जून, 2022 से प्रभावी होगी।
इंडियन ओवरसीज बैंक: वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने भी रेपो आधारित ब्याज दर 0.50 प्रतिशत बढ़ा दी है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने कहा, ‘‘बैंक ने रेपो आधारित उधारी दर (आरएलएलआर) बढ़ाकर 7.75 प्रतिशत कर दी है। यह वृद्धि 10 जून, 2022 से प्रभावी होगी।’’
संबंधित खबरें
ये पढ़ें-RBI का एक्शन, तीन NBFCs के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द, 2 ने सरेंडर किए
इससे पहले, बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने रेपो आधारित ब्याज दर आधा प्रतिशत बढ़ा दी थी।