HomeShare MarketJP ग्रुप को लेकर आई अरसे बाद कोई अच्छी खबर, शेयरों की...

JP ग्रुप को लेकर आई अरसे बाद कोई अच्छी खबर, शेयरों की मची लूट, 14% चढ़ा भाव

ऐप पर पढ़ें

जय प्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) को लेकर अच्छी खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार जय प्रकाश एसोशिएट्स और आईसीआईसीआई बैंक कर्ज को लेकर बातचीत कर रहे हैं। सीएनबीसी-18 की रिपोर्ट के मुताबिक जय प्रकाश एसोशिएट्स और आईसीआईसीआई बैंक ने एनसीएलटी से आईबीसी सुनवाई की सुनवाई को नवंबर के अंत तक रोकने का आग्रह किया है। इस खबर के आने के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14.74 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। 

1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देने का कंपनी ने किया ऐलान, निवेशक गदगद

सोमवार को इस खबर की आहट ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रही है। जेपी एसोसिएट्स के शेयर बीएसई में आज 13.32 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। कंपनी का इंट्रा-डे हाई 15.10 रुपये प्रति शेयर है। बता दें, यह कंपनी का 52 वीक हाई भी है। 

यह भी पढ़ेंः हर शेयर पर 22 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट कल

रिपोर्ट के अनुसार दोनों संस्थाएं लोन के रिस्ट्रक्चर को लेकर बातचीत कर रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही कोई डीटेल्स इस पूरी बातचीत को लेकर सामने आ सकती है। बता दें, लोन चुकाने की इस प्रक्रिया में 5 साल की देरी हो चुकी है। 

मौजूदा समय में जेपी एसोसिएट्स के ऊपर 29000 करोड़ रुपये का कर्ज है। कंपनी ने यह कर्ज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और आईडीबीआई बैंक जैसी संस्थाओं से लिया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular