HomeShare MarketITR : नहीं है मिला है अबतक रिफंड, हो सकती है ये...

ITR : नहीं है मिला है अबतक रिफंड, हो सकती है ये वजह; ऐसे चेक करें स्टेटस 

इनकम टैक्स की नई वेबसाइट आने से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना आसान और पेपरलेस हो गया है। हमेशा ही करदाताओं को यह सलाह दी जाती है कि समय से ITR भरें, क्योंकि जितना जल्दी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करेंगे वैसे ही रिटर्न भी मिलेगा। बता दें, 6.25 करोड़ टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया था जिसमें 4.5 करोड़ लोगों को रिफंड मिल गया है। ऐसे में संभावना है कि आप भी रिटर्न अबतक ना पाएं हो। आइए जानते हैं कि इसकी क्या वजह हो सकती है – 

1- टेक्निकल इश्यू- इनकम टैक्स के नए पोर्टल पर कई तरह की टेक्निकल समस्याओं की वजह से भी रिटर्न मिलने में देरी हो रही है। हो सकता है कि आपका रिटर्न ना मिलने की यही एक वजह हो। 

2- अतिरिक्त डाॅक्यूमेंट- रिफंड मिलने में देरी होने की एक बड़ी वजह अतिरिक्त डाॅक्यूमेंट भी हो सकता है। ऐसे में इस समस्या को सुलझाने के लिए संबंधित अधिकारी से टेलीफोन या पोस्ट के जरिए संपर्क कर जरूरी डाॅक्यूमेंट जमा करें। 

यह भी पढ़ेँः SBI में है अकाउंट तो पढ़ लें जरूरी खबर, इस तरह के खाते को बेच रहा बैंक

3- इनकम टैक्स रिटर्न का वेरिफिकेशन ना होना – रिफंड ना मिलने की एक वजह वेरिफिकेशन भी होता है। अगर आपका भी ITR तय समय-सीमा के अंदर वेरिफाई नहीं है तो वह इनवैलिड माना जाएगा। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के तहत ऐसे आइटीआर जो वेरिफाई नहीं है वो इनवैलिड करार दिए जाते हैं। 

4- बैंक से जुड़ी जानकारी- अगर बैंक डिटेल्स में भी बदलाव आया है तब भी आपको रिफंड मिलने में देरी हो सकती है। अगर आपके प्राइमरी अकाउंट का ही मोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी जानकारी नए अकाउंट से मिलती रहेगी तब भी अकाउंट वैलिड हो जाएगा। वहीं, अगर जानकारी बदली गई है तो पोर्टल पर वार्निंग पोर्टल दिखेगा। 

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिफंड स्टेटस- 

स्टेप 1-  इनकम टैक्स पोर्टल पर यूजर आइडी पासवर्ड के जरिए लाॅगइन करें। 

स्टेप 2- My Account पर जाएं और ‘Refund/Demand Status पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- सभी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। अगर रिफंड नहीं हुआ होगा तो ‘Reason’ पर जाकर तत्काल परिस्थिति चेक कर सकते हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular