Reliance industries 45th Annual General Meeting: देश के दिग्गज बिजनेस मैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रिलायंस की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग को सम्बोधित किया। इस मीटिंग में कंपनी के रिटेल सेक्टर की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कंपनी FMCG सेक्टर में उतरेगी। रिलांयस की इस सेक्टर में सीधी टक्कर आईटीसी, हिन्दुस्तान यूनीलिवर जैसी कंपनियों से होगी।
यह भी पढ़ेंः मुकेश अंबानी अगले 5 सालों में करेंगे तेल से लेकर केमिकल कारोबार में ₹75,000 करोड़ का निवेश
मुकेश अंबानी ने रिलायंस की 45वीं बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए सम्बोधित किया। उनके सम्बोधन से पहले कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। दोपहर 1:50 पर कंपनी के शेयर 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 2637 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे। उन्होंने एजीएम की मीटिंग मे कहा कि रिलांयस ने 3.2 लाख लोगों को नौकरी दी है। शेयरहोल्डर्स को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी का रेवन्यू 47 प्रतिशत तक बढ़ गया है। रिलायंस 100 अरब डॉलर का रेवन्यू क्रॉस करने वाली पहली भारतीय कंपनी है। टैक्स भुगतान के मामले में भी कंपनी सबसे ऊपर रही।