आईटीसी ने ब्लूपिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 10.07 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। इसकी जानकारी कंपनी ने शनिवार को दी है। बता दें कि कंपनी ने अप्रैल में 39.34 करोड़ में अधिग्रहण की घोषणा की थी। आईटीसी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, “कंपनी ने आज यानी 28 मई, 2022 को 10/- के 400 इक्विटी शेयर और ब्लूपिन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 10.07% शेयर पूंजी का अधिग्रहण कर लिया है
ITC ने क्या कहा?
आईटीसी ने कहा कि निवेश से कंपनी को कंटेंट-टू-कम्युनिटी-टू-कॉमर्स स्पेस में शुरुआती प्रस्तावक लाभ मिलेगा और डी2सी स्पेस में विस्तारित उपस्थिति प्रदान करेगा। बता दें कि ब्लूपिन टेक्नोलॉजीज एक वेब और ऐप-आधारित सामग्री-से-कम्युनिटी-कॉर्मिशयल मंच है और ‘माईलो’ ब्रांड नाम के तहत मां और शिशु देखभाल उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करता है।
यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप की कंपनी ने इस ड्रोन स्टार्टअप में खरीदी 50% की हिस्सेदारी, जानिए क्या है डील?
आईटीसी शेयरों के हाल
आईटीसी के शेयर शुक्रवार को 0.96% चढ़कर 269.25 रुपये पर बंद हुआ है। इस साल अब तक इस शेयर ने 23 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। बता दें कि सरकार आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। आईटीसी का 7.91% हिस्सा यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एसयूयूटीआई) के स्पेसिफाइड अंडरटेकिंग के जरिए से है। जिसका मूल्य लगभग 27,000 करोड़ रुपये है।