बीते कुछ दिनों ने आईटी सेक्टर के स्टॉक्स में दबाव देखने को मिल रहा है। इसकी बड़ी वजह ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों का रुख है। दरअसल, जेपी मॉर्गन ने 18 मई, 2022 को आईटी सेक्टर की रेटिंग घटाकर ‘अंडरवेट’ कर दी थी। ब्रोकरेज के मुताबिक आईटी सेक्टर के अच्छे दिन लद चुके हैं।
हालांकि, जेपी मॉर्गन ने आईटी सेक्टर क कंपनियां- इंफोसिस, एमफैसिस, टेक महिंद्रा, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (PSYS) के स्टॉक को लेकर पॉजिटिव अनुमान लगाए हैं। जेपी मॉर्गन का कहना है कि मांग, ऑर्डर बुक और पाइपलाइन पर प्रबंधन की टिप्पणी मजबूत संकेत दे रहा है।
इंफोसिस का शेयर भाव 1507.25 रुपये पर है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर के भाव में 1.51 फीसदी की गिरावट है। वहीं, एमफैसिस के शेयर की बात करें तो यह 2505.65 रुपये के भाव पर है। एक दिन पहले के मुकाबले इसके भाव में 1.27 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है।
ये पढ़ें-RBI की बैठक के बीच HDFC बैंक का झटका, लोन महंगा, फिर बढ़ेगी आपकी EMI
जेपी मॉर्गन जिन शेयरों को लेकर बुलिश है उसमें आईटी सेक्टर की कंपनी टेक महिंद्रा शामिल है। टेक महिंद्रा का शेयर भाव 1130.50 रुपये है, एक दिन पहले के मुकाबले 1.28 फीसदी नुकसान हुआ है। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (PSYS) का शेयर भाव 3703.40 रुपये पर है, जो 0.97 फीसदी नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।