ऐप पर पढ़ें
मंदी के माहौल में आईटी दिग्गज कंपनी Accenture ने बड़े पैमाने में छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी लगभग 19,000 नौकरियों में कटौती करेगी। आपको बता दें कि हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने दूसरे चरण में 9000 लोगों की छंटनी का ऐलान किया है।
पहले चरण में अमेजन ने 18000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। इसके अलावा मेटा प्लेटफॉर्म, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों ने भी बड़े पैमाने पर छंटनी की है।
Accenture के नतीजों में भी सुस्ती: इसके साथ Accenture ने अपने एनुअल रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ के अनुमानों को भी कम कर दिया है। कंपनी को अब उम्मीद है कि एनुअल रेवेन्यू ग्रोथ 8 प्रतिशत से 10 प्रतिशत की सीमा में होगी, जबकि पहले 8 प्रतिशत से 11 प्रतिशत की उम्मीद थी।
कंपनी तिमाही के लिए रेवेल्यू अनुमान $16.1 बिलियन और $16.7 बिलियन की सीमा में लगा रही है। Accenture की तीसरी तिमाही का पूर्वानुमान वॉल स्ट्रीट के अनुमान से कम है।