HomeShare MarketIPO हो तो ऐसा, 9 दिन में 40% का रिटर्न; विदेशी निवेशक...

IPO हो तो ऐसा, 9 दिन में 40% का रिटर्न; विदेशी निवेशक ने खरीदे 26 हजार करोड़ रुपये के शेयर 

ईपी बायोकंपोजिट्स (EP Biocomposites) इसी महीने शेयर बाजार में लिस्ट हुई है। लिस्टिंग के बाद से ही कंपनी के शेयर उड़ान भर रहे हैं। कंपनी के निवेशकों के लिए एक बड़ी अपडेट आई है। इस मल्टीबैगर आईपीओ वाले शेयरों पर एक विदेशी निवेशक ने बड़ा दांव खेला है। इंस्टीयूशनल इंवेस्टर्स नाव कैपिटल वीसीसी- नाव कैपिटल एमर्जिंग फंड (Nav Capital VCC- Nav Capital Emerging Star Fund) ने भी इस कंपनी के शेयर खरीदे हैं। जैसे ही यह खबर गुरुवार को बाहर आई कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लग गया। 

12000 हजार शेयर खरीदने पर लगी मुहर

बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार नाव कैपिटल वीसीसी- नाव कैपिटल एमर्जिंग फंड ने कंपनी के 12 हजार शेयर खरीदे हैं। यह डील 224.15 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से हुई है। यानी कंपनी ने इसके लिए 26,89,800 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बता दें, यह खरीदारी 21 सितंबर 2022 को हुई है। 

यह भी पढ़ेंः 1 शेयर पर एक शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

ईपी बायोकंपोजिट्स के शेयर गुरुवार को 229 रुपये के लेवल पर ओपन हुए। देखते-देखते कंपनी के शेयर 236.55 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। जोकि कंपनी का आल-टाइम हाई है। यह एक स्मॉल कैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप 39 करोड़ रुपये का है।बता दें, कंपनी 13 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। उसके बाद से ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। 

ईपी बायोकंपोजिट्स का आईपीओ इस साल अगस्त में आया था। कंपनी प्राइस बैंड 126 रुपये प्रति शेयर तय हुआ था। कंपनी के शेयर अपने 27 प्रतिशत की प्रतिशत की प्रीमियम के साथ 160.25 रुपये के लेवल पर लिस्ट हुए। प्राइस बैंड की तुलना में कंपनी के शेयर 90 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। यानी जिस किसी निवेशक ने इस आईपीओ पर दांव लगाया होगा आज वह मालामाल हो गया होगा। 

स्टोरी क्रेडिटः लाइव मिंट 

(डिस्‍क्‍लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

RELATED ARTICLES

Most Popular