ऐप पर पढ़ें
बहेती रिसाइक्लिंग (Baheti Recycling) आईपीओ पर निवेशकों ने जमकर बोलियां लगाई हैं। निवेशकों के जबरदस्त रिस्पॉस के बाद अब सभी की निगाह शेयरों के अलॉटमेंट पर टिकी हुई है। बता दें, बहेती रिसाइक्लिंग के शेयरों के अलॉटमेंट की संभावित तारीख 5 दिसंबर 2022 यानी आज है। 45 रुपये के इश्यू प्राइस वाले इस आईपीओ ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
साल में दूसरी बार बोनस देने जा रही है ये कंपनी
बहेती रिसाइक्लिंग ग्रे मार्केट प्राइस (Baheti Recycling IPO GMP)
IPOwatch वेबसाइट के अनुसार यह SME IPO आज 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। अगर यही ट्रेंड बरकरार रहा तो कंपनी के शेयरों की धमाकेदार लिस्टिंग हो सकती है। आज ग्रे मार्केट के हिसाब से कंपनी के शेयर 80 रुपये (45+35) पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी जिस किसी निवेशक को बहेती रिसाइक्लिंग के शेयर अलॉट होंगे वह पहले दिन ही 80 प्रतिशत से अधिक का मुनाफा कमा सकता है। हालांकि, कल के मुकाबल ग्रे मार्केट प्राइस में 5 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।
300 रुपये तक हो सकती है इस आईपीओ की लिस्टिंग, शेयर अलॉटमेंट डेट आज
IPO के विषय में –
1- आईपीओ ओपनिंग डेट – 28 नवंबर 2022 और क्लोजिंग डेट – 30 नवंबर 2022 थी।
2- कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट – 5 दिसंबर 2022 है।
3- बहेती रिसाइक्लिंग डेट – 8 दिसंबर 2022 है।
4- रिटेल सेक्शन के लिए 3000 शेयरों का लॉट साइज था। यानी कम से कम एक निवेशक को 1,35,000 रुपये खर्च करने पड़े होंगे।
5- प्रमोटर्स की प्री इश्यू शेयर होल्डिंग – 99.89 प्रतिशत और पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग पैटर्न – 73.37 प्रतिशत होगी।
6- कंपनी का आईपीओ नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के द्वारा 259.21 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
7- रिटेल सेक्शन में यह SME IPO 435.65 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
8- ओवर-आल इस SME IPO को 347.53 गुना बोलियां प्राप्त हुई थी।