HomeShare MarketIPO में दांव लगाने को हैं तैयार? एक और फिनटेक फर्म देगी...

IPO में दांव लगाने को हैं तैयार? एक और फिनटेक फर्म देगी मौका

ऐप पर पढ़ें

फिनटेक फर्म BankBazaar आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) योजना पर काम कर रहा है। कंपनी की ओर से इस बात के संकेत दिए गए हैं कि अगले 12-18 महीनों में IPO लॉन्च कर दिया जाएगा। इससे पहले, कैपिटल जुटाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

कंपनी के बारे में: बता दें कि कंपनी ने FY23 में 160 करोड़ रुपये का नेट रेवेन्यू हासिल किया, जो FY22 के मुकाबले 60 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के मुताबिक क्रेडिट कार्ड जारी करने से यह वृद्धि हुई है। यह फिनटेक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता और मुफ्त क्रेडिट स्कोर के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसके 56 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। इस फर्म को एटरोड्स, सिकोइया इंडिया, एक्सपेरियन, डब्ल्यूएसवी और अमेजन का समर्थन प्राप्त है।

मोबिक्विक भी रेस में: फिनटेक कंपनियों में मोबिक्विक भी आईपीओ लाने की रेस में है। कंपनी ने अगले 12-15 महीने में आईपीओ लॉन्च करने की योजना बनाई है। बता दें कि साल 2021 में पेटीएम के आईपीओ के फ्लॉप होने के बाद कंपनी ने अपने कदम खींच लिए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular