ऐप पर पढ़ें
Multibagger IPO: MTAR Technologies के शेयर में बुधवार को लगभग 2% की तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयरों की मार्च 2021 में बाजार में लिस्टिंग हुई थी। यह अपने IPO प्राइस से लगभग 200% चढ़ चुका है। एमटीएआर ने साल 2022 की शुरुआत में अस्थिरता के बावजूद एक्सचेंजों पर सफल रैली देखी है। एमटीएआर शेयर की कीमत में आगे और तेजी की अधिक संभावनाएं हैं।
₹1,900 का दिया टारगेट प्राइस
प्रभुदास लीलाधर की वैशाली पारेख ने इस स्टॉक को अपने तकनीकी चयन में शामिल किया है। पारेख ने एमटीएआर पर ₹1,900 का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है। बीएसई पर एमटीएआर ₹33.40 या 1.98% बढ़कर ₹1,723.25 पर ट्रेड कर रहा था। स्मॉल कैप का मार्केट कैप इस समय लगभग ₹5,301 करोड़ है। शेयर दिन के हाई ₹1,728.70 के करीब कारोबार कर रहा था।
हिंडनबर्ग संकट से बाहर निकले अडानी! झटके में 3 बिलियन डॉलर का किया इंतजाम
2021 को आया था आईपीओ
एमटीएआर ने 3 मार्च से 5 मार्च 2021 के बीच अपना आईपीओ लॉन्च किया था। आईपीओ का शेयर प्राइस ₹575 प्रति शेयर तय किया था। यह शेयर अपने इश्यू प्राइस से लगभग 200% चढ़ चुका है। स्टॉक बीएसई पर 85.03% के प्रीमियम पर ₹1,063.90 पर लिस्ट हुआ था। यह अपने लिस्टिंग प्राइस से लगभग 62% ऊपर है। MTAR का 52-सप्ताह का हाई 2,160.95 है और 52-सप्ताह का लो ₹1,211.85 है। स्टॉक का कारोबार ‘ए’ ग्रुप कैटेगरी में होता है।