HomeShare MarketIPO के 9 माह में डोडला डेयरी की बड़ी डील, 33 साल...

IPO के 9 माह में डोडला डेयरी की बड़ी डील, 33 साल पुरानी कंपनी को खरीदा

डोडला डेयरी लिमिटेड ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए कर्नाटक की श्री कृष्णा मिल्क्स प्राइवेट लिमिटेड का 50 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है। डोडला डेयरी ने आईपीओ लॉन्चिंग के 10 माह के भीतर ये डील की है। आपको बता दें कि डोडला डेयरी का आईपीओ साल 2021 के जून महीने में लॉन्च हुआ था। 

ये है डील की डिटेल: डोडला डायरी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा कि कंपनी ने श्री कृष्णा मिल्क्स का खरीद में गिरावट के आधार पर अधिग्रहण के लिए एक समझौता किया है। कंपनी के अनुसार इस अधिग्रहण के समझौते की तारीख से लगभग दो महीने में पूरा होने की उम्मीद है और यह नकद में रूप में किया जाएगा।

ये पढ़ें-4 रुपए के शेयर की हर दिन बढ़ रही खरीदारी, 52 हफ्ते का सबसे तगड़ा परफॉर्मेंस

बता दें कि कृष्णा मिल्क्स प्राइवेट ने 1989 में अपने कारोबार की शुरुआत की थी। वह कर्नाटक में निजी क्षेत्र की पहली डेयरी कंपनी थी। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की बिक्री 67.27 करोड़ रुपये थी। कहने का मतलब ये है कि 33 साल पुरानी कंपनी अब डोडला डेयरी की हो गई है।

आईपीओ को मिला था रिस्पॉन्स: डोडला डेयरी के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। कंपनी ने आईपीओ का इश्यू प्राइस 428 रुपये रखा था, जबकि लिस्टिंग के दिन 609 रुपये पर शेयर गया। फीसदी के हिसाब से 42 फीसदी रिटर्न मिला। वर्तमान में भी शेयर अपने इश्यू प्राइस से ज्यादा पर कारोबार कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular