HomeShare MarketIPO के बाद का कमाल! निवेशकों को मिला 600% तक का रिटर्न,...

IPO के बाद का कमाल! निवेशकों को मिला 600% तक का रिटर्न, एक्सपर्ट बुलिश

Multibagger IPO: हैप्पीस्ट माइंड्स (Happiest Minds) के शेयर ने अपने निवेशकों को मालामाल करने का काम किया है। कंपनी के शेयर ने निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया है। हैप्पीस्ट माइंड्स के शेयर (Happiest mind share price) 17 मार्च, 2022 को 1,159.45 रुपये हो गए, जो 31 मार्च, 2021 को 540.10 रुपये थे। इस दौरान इस शेयर में 115 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ इसी अवधि के दौरान बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स (BSE sensex) लगभग 17 प्रतिशत बढ़ा है।

इश्यू प्राइस से 600% तक का रिटर्न
इस मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger stock) की लिस्टिंग सितंबर 2020 में एनएसई में 350 रुपये और बीएसई में 351 रुपये प्रति शेयर पर हुई थी, जबकि इश्यू प्राइस 165 से 166 रुपये था। 17 मार्च को कंपनी के शेयर 1,159.45 रुपये पर थे। इस हिसाब से इस आईपीओ ने अपने लिस्टिंग प्राइस से अब तक 598.19% का रिटर्न दिया है। बता दें कि आज सोमवार को कंपनी के शेयर 0.59% गिरावट के साथ 1,152.65 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- 25 रुपये के इस शेयर ने कर दिया कमाल! निवेशकों के 1 लाख को बना दिया सीधे ₹16 लाख 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
शेयर बाजार के विशेषज्ञ अभी भी इस काउंटर पर तेजी की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि यह आईटी कंपनी डिजिटल और क्लाउड बिजनेस में डील करती है। इसमें कोविड -19 के बाद मजबूत बिजनेस की संभावना है। वैश्विक आईटी बिरादरी दिग्गज अशोक सूता कंपनी को आगे तरक्की पर ले जाने का काम कर रहे हैं। च्वाइस ब्रोकिंग के अनुसार, स्टॉक ने लिस्टिंग के बाद से चौंका देने वाला रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने एक रिपोर्ट में कहा, “विजन 2030 और स्थिर प्रबंधन के साथ, हमारा मानना ​​​​है कि कंपनी शुरुआती सालों में तेजी से आगे बढ़ेगी, जिससे इसके वैल्यूएशन में बढ़ोतरी हो सकती है।” 17 मार्च को हैप्पीस्ट माइंड्स का वैल्यू-से-इनकम रेशियो 105.64 था, जबकि टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज सहित आईटी कंपनियों के लिए रेशियो क्रमशः 37.18x, 38.03x और 38.99x था।  

यह भी पढ़ें- यह फार्मा कंपनी भारत में बनाएगी कोविड मेडिसिन, खबर आते ही 108 रुपये के शेयर की बढ़ गई खरीदारी  

मुनाफे में कंपनी
31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए, हैप्पीस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने समेकित शुद्ध लाभ में 16.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 48.92 करोड़ रुपये की सूचना दी। एक साल पहले की समान अवधि में इसने 42.15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। अक्टूबर-दिसंबर 2021 के दौरान इसका राजस्व 47.2 प्रतिशत बढ़कर 283.94 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 192.84 करोड़ रुपये था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular