HomeShare MarketIPO आने से पहले ही 38 रुपये का प्रीमियम, मार्केट में धमाल...

IPO आने से पहले ही 38 रुपये का प्रीमियम, मार्केट में धमाल मचा सकते हैं इस बैंक के शेयर

मार्केट में एक और आईपीओ आ रहा है। यह 100 साल पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंक, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank IPO) का आईपीओ है। बैंक का आईपीओ 5 सितंबर को ओपन होगा और 7 सितंबर 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। प्राइवेट सेक्टर का तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक इस पब्लिक ऑफर के जरिए 831.60 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है। आईपीओ खुलने से पहले ही बैंक के शेयरों को ग्रे मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। बैंक के शेयर ग्रे मार्केट में 38 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। 

एक्सपर्ट बोले- ग्रे मार्केट में बुलिश सेंटिमेंट
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank IPO) के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम गुरुवार को 38 रुपये है। मार्केट के मौजूदा सेंटिमेंट को देखते हुए यह काफी अच्छा है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि दलाल स्ट्रीट में कमजोर सेंटिमेंट के बाद भी तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं, जिससे संकेत मिलता है कि ग्रे मार्केट में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के आईपीओ को लेकर बुलिश सेंटिमेंट है। उनका कहना है कि अगर शेयर बाजार का ट्रेंड बदलता है को इस आईपीओ पर ग्रे मार्केट और बुलिश हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- 2 पर 1 बोनस और शेयर बांटने जा रही यह मल्टीबैगर कंपनी, फिक्स की रिकॉर्ड डेट

शेयर बाजार में हो सकती है शानदार लिस्टिंग
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम 38 रुपये है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 500 से 525 रुपये है। अगर तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के शेयर 525 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं तो गुरुवार के ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से बैंक के शेयर 563 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के IPO अलॉटमेंट की टेंटेटिव डेट 12 सितंबर 2022 है। वहीं, स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग की टेंटेटिव लिस्टिंग डेट 15 सितंबर 2022 है।  

यह भी पढ़ें- 18 रुपये से 1200 के पार पहुंचा शेयर, दिग्गज इनवेस्टर ने खरीदे 3 लाख से ज्यादा शेयर

RELATED ARTICLES

Most Popular