HomeShare MarketINOX-PVR ने मर्जर के बाद बनाया बड़ा प्लान, कंपनी करेगी 4000 करोड़...

INOX-PVR ने मर्जर के बाद बनाया बड़ा प्लान, कंपनी करेगी 4000 करोड़ का निवेश, दर्शकों को मिलेगा  फायदा

देश की दो सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन आइनॉक्स और पीवीआर ने हाल ही में मर्जर का ऐलान किया है। अब ये दोनों प्रमुख फिल्म थिएटर चेन  फर्म ने एक बड़ा प्लान बनाया है। कंपनी अगले सात साल में मिलकर लगभग 2,000 स्क्रीन खोलने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 4,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। 
आइनॉक्स लीजर के निदेशक सिद्धार्थ जैन ने निवेशकों के साथ बिजनेस अपडेट कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा कि विलय के बाद बनी इकाई अपने विस्तार के हिस्से के रूप में प्रति स्क्रीन 2.5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन बनेगी
27 मार्च को पीवीआर और आइनॉक्स लीजर ने 1,500 से अधिक स्क्रीन नेटवर्क के साथ देश में सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन बनाने के लिए एक विलय सौदे की घोषणा की थी। यह इकाई विकसित बाजारों के अलावा तीसरी, चौथी और पांचवीं कैटेगरी के शहरों में अवसर तलाशेगी।

यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप के इन स्टाॅक्स ने आज बनाए रिकाॅर्ड, निवेशकों की हुई बंपर कमाई, क्या आपके पास हैं ये शेयर?

संबंधित खबरें

कंपनियों ने अपने बयान में कहा था, “पीवीआर और आइनॉक्स ब्रांड के रूप में पहले से मौजूद स्क्रीन का परिचालन होता रहेगा जबकि विलय के बाद खोले जाने वाले नए सिनेमाघरों को पीवीआर आइनॉक्स के रूप में पेश किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की कंपनी खरीद रही इस कंपनी में हिस्सेदारी, खबर के बाद खूब हो रही शेयरों की खरीदारी

क्या कहा कंपनी ने?
जैन ने नई कंपनी की योजना में स्क्रीन संख्या के बारे में पूछे जाने पर कहा, “हमारी योजना में लगभग 2,000 स्क्रीन हैं। हमारा घोषित लक्ष्य अगले सात वर्षों में अपने आकार को दोगुना करने का है। जिसके लिए कम-से-कम 4,000 करोड़ रुपये पूंजी की जरूरत होगी।”उन्होंने कहा कि आइनॉक्स और पीवीआर के फिलहाल मौजूद स्क्रीनों में से केवल 50 ही एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए स्क्रीन अलग-अलग श्रेणियों के शहरों में खोले जाएंगे। विलय के बाद बनने वाली इकाई में पीवीआर के प्रवर्तकों की 10.62 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी जबकि आइनॉक्स के प्रवर्तकों की संयुक्त इकाई में 16.66 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular