इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) ने मर्जिन में कमी और कर्मचारियों की उच्च लागत के बीच जून तिमाही के लिए कर्मचारियों के औसत ‘वैरिएबल-पे’ को घटाकर लगभग 70 प्रतिशत कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विप्रो (Wipro) ने भी हाल में मार्जिन घटने और प्रौद्योगिकी में निवेश के कारण कर्मचारियों के ‘वैरिएबल पे’ को रोक दिया था। इसके अलावा टाटा कंसल्टंसी सर्विसिस (TCS) ने भी कुछ कर्मचारियों के तिमाही वैरिएबल-पे को एक महीने के लिए टाल दिया है।
सूत्रों के अनुसार, इन्फोसिस ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए वैरिएबल-पे को घटाकर 70 प्रतिशत कर दिया है और कर्मचारियों को भी इस बारे में सूचित कर दिया है। इस संबंध में भेजे गए ई-मेल का इन्फोसिस ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़ेंः 15 महीनों 1000% का रिटर्न, अब लगातार 5 सत्रों से लग रहा है अपर सर्किट; खुशी से झूम उठे निवेशक
इन्फोसिस ने बढ़ती लागत के बीच पिछले महीने जून तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। यह हालांकि, कंपनी के अनुमान से कम था।