ऐप पर पढ़ें
दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) की हालात आज शेयर बाजार में खराब है। सोमवार (17 अप्रैल 2023) सुबह कंपनी के शेयर 10 प्रतिशत लुढ़क गए। जिसके बाद इंफोसिस के एक शेयर का भाव एनएसई में लुढ़क कर 1250.30 रुपये के लेवल पर आ गया। वहीं, बीएसई में कंपनी के शेयर लोअर सर्किट लगने के बाद 1249.75 रुपये पर आ गए थे। 10 बजे के करीब इंफोसिस के शेयर का भाव 11.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1226.15 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, सुबह कंपनी के शेयरों की सिर्फ बिक्री ही देखने को मिली। आज कंपनी के 27 लाख शेयर बेचे गए। इस दौरान खरीदार सेक्शन खाली रहा।
ये 7 कंपनियां देंगी डिविडेंड का तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
एक्सपर्ट्स ने कहा खरीद लो (Infosys Target Price)
खराब तिमाही नतीजों के बाद भी ब्रोकरेज फर्म जेफरिज का मानना है कि कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जेफरिज ने इंफोसिस का टारगेट प्राइस 1570 रुपये सेट किया है। साथ ही इस आईटी कंपनी को ‘बाय’ टैग दिया है। जेफरिज के अलावा नोमुरा का भी मानना है कि कंपनी के शेयरों में 28 प्रतिशत की बढ़त बनाने की क्षमता है। नोमुरा ने 1290 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
रेखा झुनझुनवाला ने इस स्टॉक पर पहली बार जताया भरोसा, खरीदे लाखों शेयर
कंपनी के लिए मार्च तिमाही बुरा साबित हुआ (Infosys Q3 Result)
आईटी अमेरिकी बैंकिंग क्षेत्र में अस्थिरता के बाद बाजार में मंदी के बीच इंफोसिस लिमिटेड का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट उम्मीद से कम 7.8 प्रतिशत बढ़कर 6,128 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने गरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी की हालिया रिपोर्ट कई मायनों में निराश करती हैं, जिनमें कंपनी ग्राहकों के देरी से फैसले लेने और परियोजनाओं में अप्रत्याशित बदलाव के कारण वित्त वर्ष 2022-23 के लिए राजस्व अनुमान तक भी नहीं पहुंच पाई। वैश्विक व्यापक-आर्थिक अस्थिरता के माहौल के बीच, इसने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए चार-सात प्रतिशत राजस्व वृद्धि का अनुमान लगाया है। शीर्ष प्रबंधन ने ‘माहौल के अभी भी अनिश्चित रहने’ की चेतावनी दी है।
(एजेंसी के इनपुट के साथ)
डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।