इंडियन बैंक (Indian Bank) के कस्टमर्स के लिए एक अच्छी खबर है। बैंक ने अब अपने यहां एफडी (FD) करने वालों को ज्यादा ब्याज देने का फैसला किया है। इंडियन बैंक ने अब ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। इंडियन बैंक अब 7 दिनों से 10 साल तक के मैच्योरिटी पर 2.80 पर्सेंट से लेकर 5.75 पर्सेंट तक का ब्याज देगा। बैंक अब सबसे ज्यादा 5.75 पर्सेंट का ब्याज 3 से लेकर 5 साल तक की मैच्योरिटी के लिए किए गए एफडी पर देगा। आपको बता दें की बढ़ी हुई नई दरें 24 अगस्त से लागू हैं।
यह भी पढ़ें-क्रिप्टोकरेंसीज में कमजोरी का रुख, Bitcoin और Ether में 1% से ज्यादा की गिरावट
Indian Bank की नई ब्याज दरें
इंडियन बैंक में 1 साल के मैच्योरिटी पर किए गए एफडी (FD) के लिए ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। अब बैंक 1 साल की मैच्योरिटी पर 5.30 पर्सेंट की जगह 5.45 पर्सेंट का ब्याज देगा। वही बैंक ने 1 से लेकर 2 साल से कम के मैच्योरिटी के लिए किए गए एफडी पर ब्याज दरों को 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। अब बैंक 1 से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 5.40 की जगह 5.50 पर्सेंट ब्याज देगा। जबकि बैंक 2 से 3 साल की मैच्योरिटी पर किए गए एफडी के लिए ब्याज दरों को 5 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5.55 पर्सेंट कर दिया है।
यह भी पढ़ें-NDTV Share Price: अडानी के दांव के बाद एनडीटीवी के शेयर भर रहे उड़ान, खरीदारों की मची होड़, लगा अपर सर्किट
सुपर सीनियर सिटीजन के लिए बैंक देगी अलग से 0.25% का ब्याज
Indian Bank की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बैंक अब 80 साल या उससे ज्यादा के नागरिकों को टर्म डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों से 0.25 पर्सेंट ज्यादा ब्याज देगा। जबकि बैंक अब 3 से 5 साल तक के मैच्योरिटी पर किए गए एफडी (FD) के लिए हाईएस्ट 5.75 पर्सेंट का ब्याज देगा। इससे पहले बैंक समानवधि के लिए किए गए एफडी पर 5.60 पर्सेंट का ब्याज देता था। बैंक अब 5 साल से ज्यादा के सभी टेन्योर पर 5.65 पर्सेंट का ब्याज देने जा रहा है।