HomeShare MarketIDBI बैंक की बिक्री पर आई यह खबर, निवेशकों में शेयर खरीदने...

IDBI बैंक की बिक्री पर आई यह खबर, निवेशकों में शेयर खरीदने की लगी होड़

ऐप पर पढ़ें

सार्वजनिक क्षेत्र के IDBI बैंक के शेयर में गुरुवार को तूफानी तेजी आई। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत में 13 प्रतिशत तक की तेजी आई और भाव 53 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, क्लोजिंग प्राइस 9.66% की बढ़त के साथ 51.67 रुपये रही।
  
तेजी की वजह: दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने संभावित खरीदारों द्वारा बोलियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने गुरुवार को बताया- भारतीय रिजर्व बैंक ने राज्य के स्वामित्व वाली आईडीबीआई बैंक लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी लेने में रुचि रखने वाले कम से कम पांच संभावित बोलीदाताओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट में कोटक महिंद्रा बैंक (1.35 प्रतिशत ऊपर), प्रेम वत्स समर्थित सीएसबी बैंक (0.07 प्रतिशत नीचे) और एमिरेट्स एनबीडी को संभावित बोलीदाता बताया गया है। बता दें कि आईडीबीआई बैंक में सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की हिस्सेदारी की रणनीतिक बिक्री वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही तक दूसरे चरण में जाने की उम्मीद है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित आईडीबीआई हिस्सेदारी बिक्री को दो चरणों में बांटा गया है। 

कब-क्या हुआ: बता दें कि सरकार और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अक्टूबर में बोलियां आमंत्रित की थीं। अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर जनवरी कर दिया गया। आईडीबीआई बैंक में सरकार की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी और एलआईसी की 19 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जिससे उनकी कुल हिस्सेदारी 34 प्रतिशत हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular