HomeShare MarketICICI Bank ने लॉन्च किया RuPay क्रेडिट कार्ड, 2 लाख का इंश्योरेंस...

ICICI Bank ने लॉन्च किया RuPay क्रेडिट कार्ड, 2 लाख का इंश्योरेंस समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने सोमवार को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ साझेदारी का ऐलान किया। बैंक ने NPCI के साथ मिलकर RuPay क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है। इस क्रेडिट कार्ड में कस्टमर को प्रत्येक 100 रुपये खर्च करने के बाद एक रीवार्ड प्वाइंट मिलेगा। जबकि 1 साल में 2 लाख खर्च करने पर बोनस 2000 रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा। आपको बता दें, कि RuPay एक इंडीजीनस पेमेंट नेटवर्क है। इसका उपयोग क्रेडिट, डेबिट और प्रीपैड कार्ड द्वारा ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन करने में किया जाता है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का RuPay क्रेडिट कार्ड अब Coral वेरिएंट में उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही बैंक Rubyx और Sapphiro वेरिएंट्स भी लाएगा।

ICICI Bank Coral वेरिएंट रूपे क्रेडिट कार्ड पर मिलेंगी ये सुविधाएं 
बैंक ने बताया कि कोरल RuPay contactless क्रेडिट कार्ड होगा जिससे ग्राहकों को कई तरह के बेनिफिट मिलेंगे। इस कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को डेली खरीद जैसे रेस्टोरेंट जाने, यूटिलिटी बिल, डोमेस्टिक एयरपोर्ट, रेलवे टिकट, मूवी टिकट लेने पर रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा। इसके साथ ही RuPay क्रेडिट कार्ड होल्डर को 2 लाख तक का एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा। 

यह भी पढ़ें-साइबर सिक्योरिटी फर्म Cyber X9 का दावा; Vodafone–Idea के 2 करोड़ कस्टमर्स का डाटा लीकबैंक के अधिकारियों का क्या है कहना 
क्रेडिट कार्ड लॉन्च होने के मौके पर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के क्रेडिट कार्ड पेमेंट सॉल्यूशन हेड सुदिप्ता रॉय ने कहा कि हम अपने ग्राहकों को हमेशा सबसे पहले इनोवेटिव, पॉवरफुल और सबसे खास सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। हमें आईसीआईसीआई बैंक RuPay क्रेडिट कार्ड को एनपीसीआई (NPCI) के साथ मिलकर लॉन्च करने में बहुत खुशी हो रही है। आगे हमारा प्रयास रहेगा कि हम ज्यादा से ज्यादा RuPay डेबिट और क्रेडिट कार्ड को अपने ग्राहकों तक पहुंचा सकें।

यह भी पढ़ें-20000 डॉलर के नीचे आया Bitcoin, मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर से हुआ कम
इस अवसर पर एनपीसीआई (NPCI) के COO प्रवीणा राय ने कहा आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के साथ हम इस साझेदारी से बहुत खुश हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के साथ हमारी साझेदारी से RuPay क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को आसान, लाभदायक और बेहतरीन शॉपिंग का अनुभव मिलेगा। साथ ही प्रवीणा राय ने कहा कि धीरे-धीरे टेक्नोलॉजी के बढ़ने के साथ RuPay एक steble और credible क्रेडिट कार्ड हो जाएगा। RuPay क्रेडिट कार्ड एक ऐसा प्रोग्रेसिव क्रेडिट कार्ड होगा जो कस्टमर्स ओरिएंटेड होने के साथ ही उन्हें कई सारे इनोवेटिव ऑफर देगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular