इलेक्ट्रिक टू व्हीलर चालकों के लिए एक अच्छी खबर है। इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए जियो–बीपी (Jio–BP) और हीरो इलेक्ट्रिक ने आपस में एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत हीरो इलेक्ट्रिक वाहन के ग्राहकों को अब आसानी से जिओ बीपी के बैटरी चार्जिंग की सुविधा का लाभ मिलेगा। जियो बीपी का यह बैटरी चार्जिंग सुविधा दूसरी गाड़ियों के लिए भी खुला हुआ है। इसके अलावा दोनों कंपनियां पूरी दुनिया में चल रहे इलेक्ट्रिफिकेशन तकनीक को भारतीय बाजार में लाएंगी। इस ग्लोबल तकनीक का भारतीय बाजार में इस्तेमाल होने से यहां के ग्राहक भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
क्या करती है जियो–बीपी (Jio–BP)
जियो–बीपी एक कंपनी है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के चार्जिंग के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल के चालकों को सुविधा प्रदान करता है। जियो–बीपी कंपनी के अंदर जियो–बीपी पल्स नाम का एक ऐप भी है। इस ऐप के माध्यम से ग्राहक आसानी से अपने पास के इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का पता लगा सकते हैं। जियो–बीपी इंडिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक व्हीकल नेटवर्क बनना चाहता है। इसके लिए जियो–बीपी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम तैयार कर रहा है जिससे आम लोगों को बहुत फायदा होगा।
यह भी पढ़ें-इथेनॉल की वजह से प्रभावित हो रहा चीनी का निर्यात! 28.5% की बड़ी गिरावट की आशंका
हीरो इलेक्ट्रिक का विजन
हीरो इलेक्ट्रिक अब अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर और सबसे आसान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी देना चाहता है। हीरो इलेक्ट्रिक अपने टू व्हीलर कस्टमर को आसानी से बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग की सुविधा देने के लिए काम कर रहा है। जियो–बीपी इलेक्ट्रिक की तरह हीरो इलेक्ट्रिक भी पूरे भारत में बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इकोसिस्टम तैयार कर रहा है जिससे उसके ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।
यह भी पढ़ें-इस बैंक ने बढ़ाया एफडी रेट्स, अब ग्राहकों को जमा पूंजी पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न
जियो–बीपी (Jio–BP) ने जून में किया जोमैटो से करार
इससे पहले जियो–बीपी ने जून के शुरुआती दिनों में फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के साथ आपस में बैटरी स्वैपिंग करने का डील किया था। इसके तहत जियो-बीपी जोमैटो को इलेक्ट्रिक व्हीकल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराएगी। साथ ही उसे ‘जियो-बीपी पल्स’ बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों तक पहुंच भी आसान होगी। बता दें कि पिछले साल जियो-बीपी ने देश के दो सबसे बड़े इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग केंद्र का निर्माण पूरा कर इन्हें शुरू किया था।